UP Csyrup Ban: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ‘कोल्डरेफ’ (Coldreff) कफ सिरप के सेवन से 11 बच्चों की मौत के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है। बच्चों की मौत के पीछे सिरप में मिले जहरीले रसायन डाइएथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सहित तमिलनाडु, राजस्थान, केरल, उत्तराखंड और अन्य राज्यों ने इस दवा की बिक्री पर रोक लगा दी है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी रविवार को निर्देश जारी करते हुए Coldreff Syrup की बिक्री, वितरण और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही सभी दुकानों, अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स से इस सिरप के नमूने इकट्ठा कर लखनऊ औषधि प्रयोगशाला भेजने को कहा गया है। रिपोर्ट आने तक इसकी बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बीते कुछ दिनों में हल्के बुखार से पीड़ित बच्चों की अचानक किडनी फेल होने से मौत हो गई। जाँच में सामने आया कि इन बच्चों को Coldreff Syrup दिया गया था। जाँच में इस सिरप में 48.6% तक डाइएथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा पाई गई — जो मानव शरीर के लिए बेहद खतरनाक है।
डाइएथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल का उपयोग आमतौर पर एंटीफ्रीज़ और औद्योगिक उत्पादों में किया जाता है। इनका सेवन करने से गुर्दे (किडनी) फेल, उल्टी, चक्कर आना और मृत्यु तक हो सकती है।
कोल्डरेफ सिरप का निर्माण तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित श्रीसन फार्मास्युटिकल्स (Shrisun Pharmaceuticals) द्वारा किया गया है। राज्य सरकारों ने फैक्ट्री पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश सरकार ने तमिलनाडु सरकार से जांच का अनुरोध भी किया है।
डॉ. प्रवीण सोनी को यह जहरीली सिरप लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
निर्माता कंपनी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को सतर्क रहने और कफ सिरप की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के औषधि नियंत्रकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में कफ सिरप के गुणवत्ता नियंत्रण और बिना परीक्षण दवाओं की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने पर चर्चा हुई। कोल्डरेफ कफ सिरप से जुड़ी यह घटना दवा सुरक्षा को लेकर देश में एक बड़ी चेतावनी बनकर सामने आई है। अब देखना यह है कि जांच में इस सिरप में कितनी हानिकारक सामग्री पाई जाती है और क्या ऐसे मामलों को रोकने के लिए कोई स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
Read More : Karachi Encounters: कराची में तीन घंटे में छह मुठभेड़ों में चार की मौत,सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बिगुल बज चुका है और कोलकाता नाइट…
Tulsi Gabbard Warning: अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य पर…
UAE Eid ul Fitr 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस वर्ष ईद उल फितर…
X Services Down: सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी और एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म…
Shivam Dube Train Journey: न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराकर टी20 वर्ल्ड…
Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…
This website uses cookies.