Teacher Promotion : छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने 1335 टी-संवर्ग के व्याख्याता, व्याख्याता (एलबी) और प्रधानपाठकों को प्राचार्य (टी-संवर्ग) के पद पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पदोन्नति दे दी है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में हुई पदोन्नति समिति की बैठक के बाद लिया गया, जिसके तहत संबंधित शिक्षकों के लिए आदेश जारी कर दिए गए।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से प्राप्त अनुमोदन के बाद कुल 1222 शिक्षकों को पदोन्नति के उपरांत संस्था चयन कर पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए। इनकी पदस्थापना काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से की गई। यह नियुक्ति राज्य के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्राचार्य (Principal – T Cadre) के रूप में की गई है।
हालांकि, पदोन्नति सूची में शामिल 113 शिक्षक ऐसे रहे, जिन्होंने या तो काउंसलिंग में भाग नहीं लिया या पदोन्नति स्वीकार नहीं की।20 शिक्षक काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे।20 ने पदोन्नति लेने से इंकार कर दिया।2 ने विद्यालय चयन से इंकार किया।इसके अलावा 91 शिक्षक सेवानिवृत्त, मृत, निलंबित या अन्य श्रेणी में आए।
प्राचार्य (ई-संवर्ग) की पदस्थापना को लेकर हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से मुलाकात की। संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा और प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि हाईकोर्ट का निर्णय आने के 15 दिनों के भीतर पदस्थापना आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
इस मुलाकात में संघ के कई प्रमुख सदस्य — राजीव वर्मा, लखन लाल साहू, सुरेश अवस्थी, राम कुमार दुबे, एम.के. राजपूत, अनुपम बारीक, राजू गुप्ता, हेमंत उपाध्याय, ओपी राजपूत, टीसी मजगहे और राजेश पांडे भी मौजूद थे।
इस पदोन्नति से राज्य की शिक्षा व्यवस्था में नई ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता आने की उम्मीद जताई जा रही है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस प्रक्रिया के पूरा होने से उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रशासनिक दक्षता और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार की संभावना है।
Read More : Sukma Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों का तांडव, पुलिस मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की हत्या
IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर…
Akshaya Tritiya: वर्ष 2026 की अक्षय तृतीया ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत ऐतिहासिक होने वाली है।…
Miss India 2026: आज के दौर में फेमिना मिस इंडिया केवल सुंदरता को आंकने का…
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें हम कौटिल्य के नाम से भी जानते हैं, भारतीय इतिहास…
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को चुनावी…
Heatwave Alert: अप्रैल का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ है, लेकिन सूरज के तेवर…
This website uses cookies.