राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी में 15 की मौत

@thetarget365 : ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गुरुवार रात लगातार दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर इलाकों में गोलाबारी की।विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पुंछ में 13 नागरिक मारे गए और 59 घायल हुए। वहीं 15 लोगों की मौत हो गई है।

पुंछ में गोलीबारी में लांस नायक दिनेश कुमार (32) शहीद हो गए। वह हरियाणा के पलवल का रहने वाला था. सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने लांस नायक दिनेश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारतीय सेना ने कहा – हम पुंछ सेक्टर में हमला किए गए निर्दोष नागरिकों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं। हमारे दुश्मनों के बुरे इरादे नष्ट होते रहेंगे।

कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में गोलाबारी के कारण कई घरों में आग लग गई। तनाव के बीच अखनूर क्षेत्र के कई लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए।

दिनेश 2014 में सेना में भर्ती हुए

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब पाकिस्तान ने गोलीबारी शुरू की तो दिनेश ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर जवाबी गोलीबारी शुरू कर दी। तभी पाकिस्तान की तरफ से एक बम उनके सामने गिरा, जिससे विस्फोट में दिनेश और उसके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाद में अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। गुरुवार को शहीद का पार्थिव शरीर पलवल के मोहम्मदपुर गांव लाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सैनिक के पिता दयाराम ने बताया कि दिनेश 2014 में सेना में भर्ती हुआ था। पिछले 11 सालों में दिनेश को देश के कई राज्यों में पोस्टिंग मिल चुकी है। वह पिछले कुछ दिनों से जम्मू के पुंछ में थे। हाल ही में उन्हें लांस नायक के पद पर पदोन्नत किया गया था।

Thetarget365

Recent Posts

Gold Silver Price Crash: डोनाल्ड ट्रंप की ‘धमकी’ का असर, सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Crash:  वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच…

20 minutes ago

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी सर्जरी, 30 अधिकारियों के तबादले, रायपुर के थानों में बड़ा बदलाव

CG Police Transfer:  छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

43 minutes ago

Ladki Bahin Yojana Update: 68 लाख महिलाओं को बड़ा झटका, खाते हुए बंद! अब 30 अप्रैल तक निपटा लें e-KYC का काम

Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी 'माझी लाड़की बहिन योजना' को लेकर…

52 minutes ago

Ramayana First Look: साक्षात ‘राम’ लगे रणबीर कपूर! वायरल हुई दिव्य तस्वीरें, फैंस बोले- अब तक का सबसे सटीक चुनाव

Ramayana First Look:  भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रतीक्षित मानी जा रही फिल्म 'रामायण'…

55 minutes ago

Global Crash: ट्रंप के ‘ऑयल वॉर’ प्लान से दुनिया भर के बाजारों में कोहराम, कच्चा तेल $105 के पार, हाहाकार!

Global Crash:  मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया भर के वित्तीय…

1 hour ago

Stock Market Crash: ट्रंप के ‘युद्ध’ वाले बयान से दहला बाजार, Sensex 1400+ अंक टूटा, कच्चा तेल उबला

Stock Market Crash: आज गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 की सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए…

1 hour ago

This website uses cookies.