छत्तीसगढ़

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खलीबा के 15 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर

Ambikapur News : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खलीबा ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कुल 15 छात्र-छात्राओं का चयन सत्र 2025-26 की क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल स्पर्धाओं के लिए किया गया है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गौरव की बात है, बल्कि सरगुजा अंचल की खेल प्रतिभा का भी प्रमाण है।

चयनित विद्यार्थियों में एथलेटिक्स से चंद्रशेखर प्रधान, कबड्डी से राधिका बर्मन, बैडमिंटन में आध्या गुप्ता एवं निगार फातिमा, मुक्केबाज़ी में मैक्स खालखो, विभूति लकड़ा एवं भावना सिंह, वॉलीबॉल में रविशंकर, प्रेक्षा खरे, असीम इक्का, अदिति सिंह, दिव्या लकड़ा एवं सृष्टि ठाकुर, क्रिकेट में शौर्यम सोनी और चेस (शतरंज) में संस्कार गुप्ता शामिल हैं।

विद्यालय में इन होनहार खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके सिंहा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा— “यह सफलता हमारे विद्यालय की समग्र शिक्षा पद्धति, अनुशासन और समर्पित शिक्षकों के प्रयासों की देन है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय मंच पर सरगुजा का प्रतिनिधित्व करेंगे।”

इस सफलता के पीछे विद्यालय के खेल शिक्षक अजय पांडे और शिक्षिका नीलकमल का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को लगातार मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान किया। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया और विश्वास जताया कि चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, सरगुजा और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।

thetarget365

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: बुद्ध पूर्णिमा पर इन राशियों का उदय होगा भाग्य, तुला राशि में चंद्रमा का बड़ा गोचर

Aaj Ka Rashifal : 1 मई 2026, शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा का महापर्व है। आज 1…

5 minutes ago

RCB vs GT : अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस का दबदबा, बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त

RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…

9 hours ago

West Bengal Election : बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना, ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…

11 hours ago

Kailash Kher Kedarnath : भजन गायक कैलाश खेर पहुंचे बाबा केदारनाथ के द्वार, शिव भक्ति में हुए लीन

Kailash Kher Kedarnath :  पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…

11 hours ago

दुल्हन संग लौटा दूल्हा, दरवाजे पर हुई गिरफ्तारी, प्रेमिका की आत्महत्या की कोशिश बनी वजह

Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…

11 hours ago

Tomato Farming Profit : टमाटर की खेती से किसान बनेंगे मालामाल, मचान तकनीक से एक एकड़ में लाखों की कमाई

Tomato Farming Profit :  आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…

11 hours ago

This website uses cookies.