छत्तीसगढ़

Nagpanchami : नागपंचमी पर कालसर्प दोष शांति और रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन, 51 जोड़ों ने लिया भाग

Nagpanchami : श्रावण मास के पावन अवसर पर नागपंचमी के दिन जय समलाया वास्तु ज्योतिष केंद्र द्वारा एक विशेष धार्मिक आयोजन में कालसर्प दोष शांति पूजन एवं महा रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। केंद्र के संचालक पंडित योगेश नारायण मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में जिले भर से आए 51 श्रद्धालु जोड़ों ने भाग लेकर पूजन का लाभ लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत वाराणसी से आमंत्रित विद्वान ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण के साथ हुई। विशेष मुहूर्त में कालसर्प दोष निवारण हेतु शास्त्रोक्त विधि से पूजन किया गया, वहीं महामृत्युंजय मंत्र का जाप एवं भगवान शिव के पार्थिव लिंग का पूजन श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने विविध सामग्रियों से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-शांति, दीर्घायु और समृद्धि की कामना की।

पंडित योगेश नारायण मिश्र ने बताया कि – “नागपंचमी के दिन कालसर्प दोष शांति और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। दूध, मधुरस, घी, सरसों तेल एवं फलों के रस से भगवान शिव का अभिषेक करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति के जीवन में शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह आयोजन न केवल व्यक्तिगत कल्याण के लिए, बल्कि समस्त विश्व के मंगल हेतु किया जाता है।”

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में पंडित अंकित शर्मा, पंडित राजा मिश्रा, पंडित दुर्गेश पांडेय, पंडित रुक्म पांडेय, पंडित कृष्णकांत पोडिल सहित कई गणमान्य विद्वानों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मेघा कश्यप, जिया कश्यप, सृष्टि कश्यप एवं उनकी सखियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाकर आयोजन को सफल बनाया।

यह आयोजन श्रद्धा, समर्पण और सनातन परंपरा की भावनात्मक अभिव्यक्ति बन गया, जिसे हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं ने पूर्ण भक्ति भाव से संपन्न किया।

thetarget365

Recent Posts

RCB vs GT : अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस का दबदबा, बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त

RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…

8 hours ago

West Bengal Election : बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना, ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…

10 hours ago

Kailash Kher Kedarnath : भजन गायक कैलाश खेर पहुंचे बाबा केदारनाथ के द्वार, शिव भक्ति में हुए लीन

Kailash Kher Kedarnath :  पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…

10 hours ago

दुल्हन संग लौटा दूल्हा, दरवाजे पर हुई गिरफ्तारी, प्रेमिका की आत्महत्या की कोशिश बनी वजह

Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…

10 hours ago

Tomato Farming Profit : टमाटर की खेती से किसान बनेंगे मालामाल, मचान तकनीक से एक एकड़ में लाखों की कमाई

Tomato Farming Profit :  आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…

10 hours ago

Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो में दिखा डरावना विशाल सींग वाला उल्लू, सफल रेस्क्यू के बाद मिली नई जिंदगी

Ontario Owl Rescue :  कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…

11 hours ago

This website uses cookies.