धर्म

20 July 2025 Horoscope : राशिफल 20 जुलाई 2025: कुछ राशियों के लिए मुश्किलें, तो कुछ को मिलेगा लाभ

20 July 2025 Horoscope : 20 जुलाई 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए अनुकूल और लाभदायक रहेगा, वहीं कुछ राशियों को संयम और सतर्कता के साथ दिन बिताना होगा। ईश्वर का स्मरण करें और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें।आज का दिन किन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा और कौन से जातक होंगे भाग्यशाली, जानें 12 राशियों का पूरा राशिफल ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से

मेष राशि:

खुशखबरी के साथ बढ़ेगा खर्च, घरेलू जिम्मेदारियों से कार्य बाधित मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार लाने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक रूप से अचानक धन लाभ होगा जिससे स्थिति सुधरेगी। हालांकि घरेलू कार्यों की अधिकता के कारण व्यापारिक कार्यों में रुकावट आ सकती है, जिससे असर पड़ सकता है। मांगलिक आयोजन हेतु खरीददारी में खर्च बढ़ेगा।

वृषभ राशि:

स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, सामाजिक संपर्क से मिल सकता है लाभ वृष राशि के जातक आज कार्यों में रुचि नहीं लेंगे। सेहत नरम-गरम रह सकती है। व्यापार के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन सहकर्मियों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पर्यटन के योग भी बन सकते हैं।

मिथुन राशि:

धार्मिक यात्रा के योग, योजनाएं ला सकती हैं लाभ मिथुन राशि के जातकों के लिए वातावरण अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नौकरों की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नई योजनाएं लाभदायक सिद्ध होंगी। महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक खर्च करेंगी, परंतु खर्च व्यर्थ नहीं होंगे। समय रहते कार्यों को पूरा करें।

कर्क राशि:

मिश्रित दिन, उधारी और कार्य में देरी बन सकती है समस्या कर्क राशि वालों को आज मिश्रित परिणाम मिलेंगे। पुरानी उधारी चुकता करने की आवश्यकता होगी अन्यथा मानहानी की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय को लेकर चिंता बनी रहेगी। समय पर कार्य पूरा ना होने से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। अधिक परिश्रम के बाद भी सीमित लाभ मिलेगा। सेहत में भी उतार-चढ़ाव रह सकता है।

सिंह राशि:

निवेश में लाभ के योग, पर गलती से हो सकता है नुकसान सिंह राशि के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज आराम को प्राथमिकता देंगे। भूमि या भवन में निवेश लाभकारी रहेगा। व्यापार में बेझिझक निवेश करने से शीघ्र लाभ मिल सकता है। हालांकि, स्वयं या किसी सहकर्मी की गलती से नुकसान हो सकता है, लेकिन इसका प्रभाव दिनचर्या पर नहीं पड़ेगा।

कन्या राशि:

कम मेहनत में अधिक लाभ, घर परिवार से मिलेगा सहयोग कन्या राशि के जातकों के लिए दिन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। कम प्रयास में अधिक लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों से सहयोग मिलेगा। मनोरंजन और घरेलू सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। हालांकि धन संबंधी व्यवहार में थोड़ी बहस हो सकती है, सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र से भी लाभ के संकेत हैं।

तुला राशि:

आकर्षण बढ़ेगा, दोपहर बाद कुछ रुकावटें संभव तुला राशि के जातकों का आज विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा। व्यापार संतोषजनक रहेगा और धन की आमद होगी। दैनिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। घूमने-फिरने की योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन दोपहर के बाद कुछ व्यवधान आ सकते हैं। बनते कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं, संयम रखें।

वृश्चिक राशि

योजनाओं के साथ बढ़ेगा तनाव, आलोचना और टकराव संभव वृश्चिक राशि वालों के मन में आज बड़ी योजनाएं चलेंगी। आपके प्रशंसक भी पीठ पीछे आलोचना कर सकते हैं। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। हालांकि, निराश न हों और अपने कार्यों में निष्ठा रखें, समय जल्द ही अनुकूल होगा। अहंकार के कारण किसी से टकराव हो सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। आध्यात्म से मानसिक शांति मिलेगी।

धनु राशि:

वरिष्ठों का सहयोग, लेकिन जिद्द से बन सकते हैं पारिवारिक विवाद धनु राशि वालों को आज वरिष्ठों और बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। आप अपनी बात मनवाने में सफल होंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें। अधिक जिद्द करने से पारिवारिक विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। ससुराल या मायके पक्ष से कोई लाभ मिल सकता है।

मकर राशि:

मस्ती भरा दिन, पर प्रेम प्रसंगों में सावधानी जरूरी मकर राशि के जातक आज लाभ-हानि की परवाह किए बिना अपने अंदाज में रहेंगे। किसी आयोजन में भाग लेने का योग है। परंतु प्रेम संबंधों में गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है। परिजन आज आप पर नजर बनाए रखेंगे, किसी भी अनैतिक कार्य से बचें।

कुंभ राशि:

ऊर्जा और सकारात्मकता से भरा दिन, धन लाभ में देरी कुंभ राशि के जातक आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में संबंधों को अधिक महत्व देंगे। शाम को आनंद और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। किसी आयोजन की खरीदारी में व्यस्त रहेंगे। मनोकामना पूर्ण होने के संकेत हैं। हालांकि आर्थिक लाभ के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

मीन राशि:

धार्मिक भावना में वृद्धि, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। योजनाएं बनेंगी लेकिन कुछ अधूरी रह सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक कारणों से विवाद हो सकता है, व्यवहार संतुलित रखें।

Thetarget365

Recent Posts

SRH vs CSK : सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से चटाई धूल, रोमांचक जीत

SRH vs CSK :  IPL 2026 का 27वां मैच क्रिकेट इतिहास के सबसे सांस रोक…

4 hours ago

Giant hunting spider : छिपकली को एक झटके में चट कर जाती है यह मकड़ी, फिर भी इंसानों की दोस्त!

Giant hunting spider :  प्रकृति के रहस्यों की खोज में जुटे दक्षिण अमेरिकी शोधकर्ताओं ने…

5 hours ago

SDM Car Accident : सूरजपुर में बड़ा हादसा, एसडीएम की तेज रफ्तार सरकारी गाड़ी अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी

 SDM Car Accident :  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने…

5 hours ago

Dinesh Mahant Thakordas : रिटायरमेंट के बाद शुरू किया सफर, 10 हजार डिलीवरी कर दुनिया को चौंकाया

Dinesh Mahant Thakordas :  कहते हैं कि उम्र केवल एक संख्या होती है, और इस…

5 hours ago

UP Home Guard Recruitment : यूपी होमगार्ड के 41,000 पदों की परीक्षा तिथि जारी, यहाँ देखें पूरा कैलेंडर

 UP Home Guard Recruitment :  उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…

6 hours ago

Gucchi Mushroom : गुच्छी मशरूम की खेती से बनें मालामाल, एक किलो की कीमत 40 हजार, किसानों के लिए वरदान

Gucchi Mushroom :  आधुनिक दौर में खेती अब केवल पारंपरिक फसलों तक सीमित नहीं रह…

6 hours ago

This website uses cookies.