रायगढ़ में नाबालिग से 3 युवकों ने किया दुष्कर्म: प्रेग्नेंट हुई तो छोड़ दिया, FIR दर्ज

रायगढ़@thetarget365 : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक नाबालिग का 3 युवकों ने अलग-अलग समय पर शारीरिक शोषण किया। जब नाबालिग गर्भवती हो गई, तो युवक ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामले में बाल कल्याण समिति ने काउंसिलिंग किया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद मामले की सूचना पर महिला थाना में अपराध दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग साल 2023 में बिना बताए घर से कहीं निकल गई थी। तभी तिलगा में रहने वाले रविन्द्र चैहान 19 साल से उसका संपर्क हुआ। ऐसे में रविन्द्र उसे अपने घर ले गया और दो दिनों तक रखने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में नाबालिग को घर में छोड़ दिया। इसके बाद दोबारा मिलने नहीं आया।

सोशल मिडिया से दूसरे युवक से हुई पहचान

ऐसे में साल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग की पहचान ओड़िसा में रहने वाला दीपक बोदला से हुई। दीपक रायगढ़ में आकर गुरूद्रोण स्कूल के पीछे किराए के मकान में रहते हुए प्रायवेट जाॅब कर रहा था। ऐसे में उन दोनों की मुलाकात हुई और करीब एक सप्ताह तक दीपक ने नाबालिग को अपने घर में रखा और दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई।

गर्भवती होने के बाद घर नहीं गई नाबालिग

बार-बार घर से चले जाने के कारण नाबालिग के परिजन भी उसकी खोजबीन नहीं कर रहे थे। गर्भवती होने के बाद नाबालिग भी अपने घर जाने के बजाए एक मंदिर के पास बैठकर नारियल की बिक्री करने लगी। रेलवे स्टेशन में सोती थी। इस दौरान फिर से नाबालिग की पहचान आईटीआई क्षेत्र में रहने वाले शिवा पटनायक से हुआ।

शादी का झांसा देकर ले गया घर

तब शिवा उसे यह कहकर अपने घर ले गया कि वह उससे शादी करेगा और करीब एक माह तक उसे अपने रखा। इस दौरान उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसे पता चला कि वह करीब 7 माह की गर्भवती है। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया और शिवा ने शादी से इंकार कर दिया।

चाईल्ड लाईन को दी गई सूचना

जहां नाबालिग के गर्भवती होने के मामले को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन के द्वारा मामले की सूचना चाईल्ड लाईन को दी गई। चाईल्ड लाईन की टीम ने इसकी जानकारी बाल कल्याण समिति को दी। ऐसे में बाल कल्याण समिति ने जब नाबालिग का काउसंलिंग किया, तो मामले का पूरा खुलासा हुआ। जिसके बाद बाल कल्याण समिति द्वारा किए गए आवेदन पर महिला थाना में तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

मामले में जांच की जा रही

इस संबंध में महिला थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर ने बताया कि बाल कल्याण समिति द्वारा नाबालिग का काउंसलिंग करने के बाद मामले में एफआईआर करने आवेदन दिया था। जहां तीनों युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग के साथ अलग-अलग समय में तीन युवकों ने दुष्कर्म किया है।

गर्भवती होने के बाद उसे युवक छोड़कर चले गया। मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Recent Posts

US Iran Tension : ईरान की शांति की पहल ठुकराई! ट्रंप के एक फैसले से दुनिया में हड़कंप

US Iran Tension : वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ता कूटनीतिक गतिरोध एक बार फिर…

9 hours ago

Mukesh Khanna : 67 की उम्र में शादी के लिए तैयार ‘शक्तिमान’, मुकेश खन्ना ने बताया सच्चा प्यार

Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…

9 hours ago

Nepal Politics : बालेन शाह का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, नेपाल में एक झटके में 1500 से ज्यादा अधिकारी बाहर

Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…

9 hours ago

UGC NET : UGC NET 2026 का इंतजार खत्म! एनटीए ने खोला पोर्टल, जानें क्या बदले नियम?

UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने…

10 hours ago

Best Sleeping Direction : क्या आप भी गलत दिशा में सिर रखकर सोते हैं? रुक सकती है आपकी तरक्की!

Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…

10 hours ago

Pune Pavana River Drowning : पुणे की पवना नदी में पिकनिक मनाना पड़ा भारी, तीन युवकों की डूबने से मौत

Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…

11 hours ago

This website uses cookies.