Oplus_0
प्रतापपुर (thetarget365)। प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर स्कार्पियो वाहन की टक्कर से दुपहिया मोपेड सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। स्कार्पियो के चालक को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को प्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम मदननगर का रहने वाला छंदन टोप्पो 55 वर्ष अपनी मोपेड क्रमांक सीजी 29 ए एफ 1894 से प्रतापपुर विकासखंड के चंदौरा गांव गया था। वहां से वापस अपने घर मदननगर लौट रहा था। इसी दौरान जब वह अपने घर से लगभग पचास से साठ मीटर की दूरी पर था तभी मदननगर चौक के पास अंबिकापुर की ओर से प्रतापपुर की ओर जा रही सफेद कलर की तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 15 डीआर 3206 के चालक ने लापरवाही का परिचय देते हुए उसकी मोपेड में सामने की ओर से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मोपेड सवार अधेड़ हवा में उछलते हुए सड़क पर गिर गया। जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साथ ही उसकी मोपेड भी सामने की ओर से क्षतिग्रस्त होकर एक ओर फेंका गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची प्रतापपुर पुलिस दुर्घटनाकारीत स्कार्पियो वाहन को जब्त कर थाने ले आई है। स्कार्पियो के चालक को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। मामले में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक छंदन टोप्पो अपने परिवार के साथ मदननगर स्थित अपनी ससुराल में ही रहता था। रविवार को चंदौरा स्थित अपने पिता के घर से मछली पकड़ने का जाल लेकर मदननगर वापस आ रहा था। इसी दौरान उसकी मोपेड को स्कार्पियो वाहन ने टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
Durg Police Rescue : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस प्रशासन की सूझबूझ, मुस्तैदी और…
Korba Elephant Menace : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का…
RRB ALP Recruitment 2026 : भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…
Bilaspur Fuel Crisis: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल…
Indian Army TES 56 : भारतीय सेना ने तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं…
Pakistan Panda Bond : गंभीर आर्थिक मंदी, विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.