Global Fintech Fest 2025: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में बोले पीएम मोदी: “भारत ग्लोबल साउथ के लिए आशा की किरण”

Global Fintech Fest 2025: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 का उद्घाटन मुंबई में भव्य अंदाज़ में हुआ, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने हिस्सा लिया। इस मंच पर पीएम मोदी ने भारत के डिजिटल विकास, टेक्नोलॉजी में लोकतंत्र की भूमिका और ग्लोबल साउथ के देशों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

ads

ग्लोबल साउथ के लिए आशा का केंद्र है भारत

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,”भारत जो कर रहा है, वह ग्लोबल साउथ के देशों के लिए आशा की किरण है।”उन्होंने बताया कि भारत न केवल अपने अनुभव, बल्कि ओपन सोर्स डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी ग्लोबल पब्लिक गुड के रूप में साझा कर रहा है। भारत डिजिटल कोऑपरेशन और डिजिटल पार्टनरशिप के माध्यम से विकासशील देशों को सशक्त बना रहा है।

Adst

तकनीक बना समानता का आधार

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि टेक्नोलॉजी केवल सुविधा नहीं है, बल्कि समानता का माध्यम बन चुकी है।
उन्होंने कहा:”भारत ने टेक्नोलॉजी का लोकतंत्रीकरण किया है। JAM (जनधन, आधार, मोबाइल) त्रिमूर्ति ने देश की बैंकिंग और भुगतान व्यवस्था को आम लोगों के लिए सुलभ बना दिया है।”आज डिजिटल भुगतान भारत के हर कोने में आम जीवन का हिस्सा बन चुका है, जिससे छोटे दुकानदारों, ग्रामीण महिलाओं और MSME सेक्टर को नई ताकत मिली है।

एआई और डेटा प्राइवेसी पर भारत की मजबूती

PM मोदी ने दुनिया में चल रही एआई (AI) की बहस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत पहले ही AI में ट्रस्ट लेयर का निर्माण कर चुका है।”भारत का एआई मिशन डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी दोनों को समान रूप से महत्व देता है।”इससे भारत एआई तकनीक के सुरक्षित और समावेशी उपयोग में अग्रणी बना है।

ONDC और OCEN: छोटे उद्यमियों के लिए क्रांति

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) छोटे दुकानदारों और उद्यमियों को डिजिटल मार्केट तक सीधा पहुंच दिला रहा है।साथ ही, OCEN (Open Credit Enablement Network) के माध्यम से छोटे कारोबारियों को आसान और तेज़ लोन मिल पा रहे हैं, जो आर्थिक विकास में बड़ा कदम है।

यूक्रेन और गाजा संकट पर चर्चा

बैठक के दौरान पीएम मोदी और ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के बीच यूक्रेन युद्ध और गाजा संकट पर भी गंभीर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने दोहराया कि भारत शांति का पक्षधर है और वैश्विक अस्थिरता के समय में भारत और ब्रिटेन की साझेदारी पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है।ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 भारत के डिजिटल नेतृत्व और वैश्विक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ। पीएम मोदी के भाषण ने भारत की टेक्नोलॉजिकल प्रगति और सामाजिक समावेश को एक वैश्विक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया।

Read More : UK Universities in India: भारत में ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटियों के कैंपस खुलेंगे, रक्षा और मिनरल सेक्टर में भी बढ़ेगा सहयोग

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.