Thetarget365

हाथियों ने 60 वर्षीय व्यक्ति को कुचला, मौत

उदयपुर @thetarget365 सरगुजा जिला के वन परिक्षेत्र उदयपुर के ग्राम कोटमी में 12 हाथियों के दल से बिछड़े दो हाथियों ने एक व्यक्ति को सोमवार शाम 6 बजे कुचलकर मार डाला है। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और ग्रामीण विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। वन अमला द्वारा मृतक के शव को जंगल से उठाकर सीएचसी उदयपुर लाया जा रहा है।

जानकारी अनुसार वन परिक्षेत्र उदयपुर के ग्राम कोटमी निवासी फेंकू राम 60 वर्ष शाम को घर के लिए सामान लेकर वापस बासेनपारा के जंगल से लौट रहा था। तभी 2 हाथियों ने उसे कुचल दिया और उसकी मौत हो गई। वन कर्मियों द्वारा मृतक के शव को जंगल से उठाकर सीएचसी उदयपुर लाया जा रहा है।

बता दें रविवार की रात 12 हाथियों के दल में से दो हाथी अलग होकर कोटमी के जंगल की ओर चले गए थे। जबकि शेष 10 हाथी महेशपुर के जंगल में ही विचरण कर रहे थे। वन परिक्षेत्र उदयपुर में यह दल 8 सितंबर से घूम रहा है और वन विभाग लगातार इनकी निगरानी कर रहा था। इसके बावजूद आज हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने क्षेत्र के लोगों में भय और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

thetarget365

Recent Posts

Middle East Crisis : मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला: अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसीन, जानें पूरी योजना

Middle East Crisis:  मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…

5 hours ago

MI vs KKR : मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 13 साल बाद जीता पहला मैच और सबसे बड़ा चेज

MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…

6 hours ago

Pratapgarh Press Club : प्रतापगढ़ प्रेस क्लब में नया इतिहास: निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और महामंत्री, जानें पूरी लिस्ट

Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…

6 hours ago

Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं में ऑनर किलिंग, पिता ने अपनी ही बेटी को हथौड़े से मारा

Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…

6 hours ago

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे हुए चोटिल, रिंकू सिंह ने पहली बार संभाली KKR की कप्तानी; क्रिकेट जगत हैरान!

IPL 2026:  आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…

6 hours ago

Tamil Nadu Election 2026 : DMK का ‘सुपरस्टार’ घोषणापत्र जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन और ₹2000 मासिक सहायता का वादा

Tamil Nadu Election 2026 :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…

8 hours ago

This website uses cookies.