@TheTarget365 : छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण फिर से सिर उठाने लगा है। मंगलवार को राज्य में कोविड के सात नए मामले सामने आए। इनमें रायपुर के 2, बिलासपुर के 3 तथा दुर्ग और बेमेतरा के 1-1 व्यक्ति शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है और अब तक 21 मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल मामलों की संख्या 69 तक पहुंच गई है।
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शुरू हो गया है
पिछले तीन दिनों में कुल 20 नए मरीजों की पहचान हुई है। शुक्रवार 6 जून को संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए, जब रायपुर में 11, बिलासपुर में 5 और बालोद में 1 मरीज मिला। नए वैरिएंट के सामने आने के बाद से यह एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं।
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। कोविड से निपटने के लिए जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में तकनीकी और गैर-तकनीकी कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें नमूना संग्रहण से लेकर रोगी के उपचार तक की प्रक्रिया शामिल है। इसके अलावा, आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी आयोजित की जा रही है।
US Iran Tension : वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ता कूटनीतिक गतिरोध एक बार फिर…
Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…
Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…
UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने…
Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…
Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…
This website uses cookies.