Diwali 2025 : दिवाली, यानी रोशनी का त्योहार, अंधकार पर ज्योत की जीत और 14 साल के वनवास के बाद प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने का जश्न। यह सिर्फ भारत का त्योहार नहीं, बल्कि अब यह ग्लोबल हो चुका है। भारत से करीब 7000 किलोमीटर दूर इंग्लैंड के नॉर्थम्प्टन शहर में इस साल दिवाली का जश्न बेहद शानदार और भव्य रहा, जिसने भारतीय संस्कृति की एक सुंदर झलक पेश की।’
इस वर्ष, नॉर्थम्प्टन में ‘दिवाली विंटर फेस्टिवल ऑफ लाइट्स’ के 25वें संस्करण का आयोजन किया गया, जिसमें शहर की सड़कों पर हजारों लोग उमड़ पड़े। यह उत्सव मार्केट स्क्वायर में आयोजित हुआ, जिसमें स्टॉल, लजीज खाने, मनोरंजन और सबसे खास ‘जादुई लाइट परेड’ शामिल थी।
नॉर्थम्प्टन के इस दिवाली समारोह का मुख्य आकर्षण यहां की भव्य परेड रही। इस परेड में भगवान राम से लेकर हनुमान जी, जटायु से लेकर रावण तक, रामायण के लगभग हर मुख्य किरदार की कलाकृतियों को शामिल किया गया। सड़कों पर जटायु को उड़ान भरते और श्रीराम को चलते हुए देखना, 7000 किलोमीटर दूर भी अयोध्या जैसा माहौल बना रहा था। पूरा शहर रोशनी के समंदर में डूबा हुआ था और लोग नाच-गाकर जश्न मना रहे थे।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के समारोह में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। परेड के आयोजकों में से एक, नीलम अग्रवाल-सिंह ने बताया कि यह उत्सव हर साल मामूली शुरुआत से बढ़कर अब “एक जीवंत और सबको साथ लाने वाला सामुदायिक उत्सव बन गया है”।
इस उत्सव को नॉर्थम्प्टन भारतीय हिंदू कल्याण संगठन द्वारा आयोजित किया गया, जिसे नॉर्थम्प्टन टाउन काउंसिल, वेस्ट नॉर्थम्पटनशायर काउंसिल और नॉर्थम्प्टन टाउन सेंटर बीआईडी का पूरा समर्थन मिला।
नॉर्थम्प्टन टाउन काउंसिल में कम्यूनिटी सर्विस कमिटी के लेबर अध्यक्ष कीथ हॉलैंड-डेलामेरे ने इस आयोजन पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हमें इस महत्वपूर्ण और लोकप्रिय त्योहार के साथ भारतीय हिंदू कल्याण संगठन का समर्थन करने पर गर्व है।” यह त्योहार अब नॉर्थम्प्टन में सिर्फ भारतीय समुदाय का नहीं, बल्कि पूरे शहर की सामुदायिक एकता और सद्भाव का प्रतीक बन चुका है।
Mitchell Santner Injury : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे प्रतिस्पर्धी और लंबी क्रिकेट…
Surguja Ration Protest : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के रजपुरीकला गांव में राशन वितरण में…
Press Freedom Index 2026: रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) द्वारा जारी की गई 2026 की वार्षिक…
Ambikapur Fire Incident : अंबिकापुर शहर के राम मंदिर रोड पर हुए भीषण अग्निकांड में…
Iran-US Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे कूटनीतिक गतिरोध को…
Pawan Khera Bail : भारतीय राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है।…
This website uses cookies.