Oplus_16908288
Surajpur news: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार देर रात उस समय भारी बवाल मच गया, जब जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम को देखकर भाग रहे एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने जयनगर थाने में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों पर डंडों तथा पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
सूरजपुर: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कुंजनगर में रविवार शाम पुलिस जुआ की सूचना पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी। पुलिस टीम को देखते ही जुआ खेल रहे लोग और मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीण भागने लगे। इसी अफरा-तफरी के दौरान अंधेरे में एक युवक भागते हुए कुएं में गिर गया।
जब ग्रामीणों ने युवक की खोजबीन की, तो वह कुएं में डूबा हुआ मिला। ग्रामीणों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला। मृतक युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
इस दर्दनाक घटना से (आक्रोशित) सैकड़ों ग्रामीण एकजुट होकर देर रात जयनगर थाने पहुंच गए। वहां ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया और थाना परिसर में तोड़फोड़ की। गुस्साए ग्रामीणों ने थाना प्रभारी रूपेश कुंतल समेत पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों पर पत्थर और डंडे चलाए। ग्रामीणों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिसकर्मी बचाव की मुद्रा में रहे। ग्रामीणों के हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
हालात की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विश्रामपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के बाद स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं ग्रामीणों ने घटना के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
Iran-US Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे कूटनीतिक गतिरोध को…
Pawan Khera Bail : भारतीय राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है।…
LPG Price Hike: मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई पर…
Health Tips: ड्राई फ्रूट्स की दुनिया में मुनक्का एक ऐसा नाम है, जिसे आयुर्वेद में…
India-Bangladesh Row: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हालिया टिप्पणियों ने भारत और बांग्लादेश…
Silent Killer: "मैं सालों से सिगरेट पी रहा हूं और मुझे आज तक कुछ नहीं…
This website uses cookies.