78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिले में गरिमामयी आयोजन, मुख्य अतिथि मंत्री रामविचार नेताम ने किया ध्वजारोहण

शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 129 अधिकारियों-कर्मचारियों दिए गए प्रशस्ति पत्र

देशप्रेम से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण के केंद्र

 अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिला मुख्यालय में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड अंबिकापुर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम गरिमामय ढंग से हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल एवं परेड कमांडर के साथ सुसज्जित वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि नेताम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। इसके बाद तिरंगे के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेताम ने शहीदों के परिजनों को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय हुए सम्मानित

विभिन्न क्षेत्रों एवं कार्यस्थल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 129 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों का भी सम्मानित हुए, जिसमें अंबिकापुर के शासकीय प्रयास आदिवासी विद्यालय, स्वामी आत्मानन्द विद्यालय ब्रह्नपारा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरिमा, बतौली के स्वामी आत्मानन्द विद्यालय, सीतापुर के देवगढ़ के स्वामी आत्मानन्द विद्यालय सम्मानित हुए।

मुख्य अतिथि नेताम ने सौंपे अनुकम्पा नियुक्ति पत्र

मुख्य अतिथि नेताम द्वारा मुख्य समारोह में तहसील कार्यालय लुण्ड्रा में विवेक कुमार सिंह और आशीष कुमार सिंह, तहसील कार्यालय दरिमा में वर्णिका फर्नाडिस एवं ऋषभ सिंह पाल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उदयपुर में मिशाल राजवाड़े, तहसील कार्यालय उदयपुर में दिव्यांश सिन्हा एवं तहसील कार्यालय सीतापुर में आदित्य किशोर दास को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

विभिन्न थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा सबका मन

  कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें विकसित भारत पर आधरित नृत्य की प्रस्तुति पर कस्तुरबा गांधी आवसीय विद्यालय को प्रथम, भारत की सांस्कृतिक विरासत पर आधरित नृत्य की प्रस्तुति पर होलीक्रास उ.मा. विद्यालय अंबिकापुर को द्वितीय, अनेकता में एकता पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति पर सरस्वती शिशु मंदिर अंबिकापुर के को तृतीय एवं छत्तीसगढ लोक नृत्य पर आधारित नृत्य पर उर्सुलाइन उमा विद्यालय को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

thetarget365

Recent Posts

Women’s Reservation: “कांग्रेस ने महिलाओं को दिया धोखा”, भाजपा का आज देशव्यापी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेगी महिला ब्रिगेड!

Women's Reservation:  महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माने जाने वाले 'नारी शक्ति…

5 hours ago

Kawardha News: चार साल के प्यार का खौफनाक अंत, कवर्धा में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान!

Kawardha News:  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई…

5 hours ago

ECI Update: चुनाव आयोग का ‘ब्रह्मास्त्र’, 3 घंटे में हटाना होगा भ्रामक AI कंटेंट, डीपफेक पर पैनी नजर!

ECI Update:  भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर है।…

5 hours ago

Iran News: ट्रंप के ‘परमाणु प्रतिबंधों’ पर भड़के राष्ट्रपति पेजेशकियान, पूछा- ‘ईरान ने कौन सा जुर्म किया है?’

Iran News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…

5 hours ago

This website uses cookies.