स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य अमला सतर्क, मेडिकल कॉलेज में आइसलोशन वार्ड तैयार, सर्दी-बुखार व खांसी की मरीजों के जांच का निर्देश

 अंबिकापुर @ thetarget365 प्रदेश में स्वाइन फ्लू से 2 मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। पिछले दिनों कोरिया व बिलासपुर में दो लोगों की मौत स्वाइन फ्लू से हो गई थी, इसके बाद से सरगुजा जिले में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन व स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे देखते हुए प्रबंधन ने अस्पताल में 15 बेड का एक आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है। इसके साथ ही टेस्ट के लिए किट और इलाज के लिए टेमी फ्लू नामक दवा का भंडारण किया गया है। अस्पताल में आने वाले सर्दी-खांसी और बुखार के मरीजों पर भी नजर रखी जा रही है। लक्षण पाए जाने पर मरीजों की जांच कराई जा रही है। सरगुजा में अब तक कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है।

कोरोना के समय तैयार आइसोलेशन वार्ड को किया गया अपडेट

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में मरीजों के लिए हर जरूरी सुबिधा तैयार कर ली गई है। यहां पहले से कोरोना के समय एक सर्व सुविधायुक्त आइसोलेशन वार्ड था, इसलिए ज्यादा दिक्कत नहीं आई। आईसीयू की तरह इसे बनाया गया है। इसमें ऑक्सीजन के अलावा वेंटीलेटर व दूसरे उपकरण लगाए गए हैं।

मरीजों की जांच के दिए निर्देश

स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर ने सभी जिलों को पत्र लिखकर कहा है कि स्वाइन फ्लू की जांच करने तैयारी कर लें। संदिग्ध मरीजों की जांच जरूरी है। एमएस ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

कोरिया जिले में स्वाइन फ्लू से पत्नी की मौत, पति आइसोलेटेड

स्वाइन फ्लू के 2 मरीज सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में मिल चुके हैं। जिसमे इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई और पति को घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है। इससे सरगुजा में ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। दूसरे जिले में भी कुछ मरीज पिछले दिनों सामने आए थे।

स्वाइन फ्लू को लेकर मंगलवार को ही शासन से गाइडलाइन आई है। अस्पताल में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मेडिसिन व शिशु विभाग के अलावा सभी विभागों को भी बता दिया है कि सर्दी-बुखार के मरीज जिनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं, उनकी जांच जरूर कराएं।

डॉ. रामनेश मूर्ति
डीन, मेडिकल कॉलेज अस्पताल,
अंबिकापुर

thetarget365

Recent Posts

Bhupesh Baghel: महिला आरक्षण पर भूपेश बघेल का बड़ा वार! साय सरकार की ‘विशेष’ तैयारी ने बढ़ाया सियासी पारा!

Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ की राजनीति में महिला आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया…

5 minutes ago

LPG Online Booking : गैस सिलेंडर की किल्लत पर सरकार का बड़ा एक्शन! बुकिंग के लिए अपनाएं ये डिजिटल तरीका!

LPG Online Booking :  अमेरिका और ईरान के बीच गहराते तनाव का वैश्विक असर अब…

26 minutes ago

Gujarat ATS Action : गुजरात एटीएस का बड़ा एक्शन! ‘गजवा-ए-हिंद’ की साजिश नाकाम, मुंबई और पाटन से 2 आतंकी गिरफ्तार!

Gujarat ATS Action :  गुजरात के आतंकवाद-विरोधी दस्ते (ATS) ने देश की सुरक्षा को लेकर…

34 minutes ago

Ayush Mhatre Out of IPL : स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर! धोनी और गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें!

Ayush Mhatre Out of IPL : आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें…

41 minutes ago

This website uses cookies.