Deepak Kumar Mittal : चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में छत्तीसगढ़ के 56 वर्षीय कारोबारी दीपक कुमार मित्तल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
बिजनेस के सिलसिले में चंडीगढ़ आए थे दीपक कुमार मित्तल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दीपक कुमार मित्तल छत्तीसगढ़ के रहने वाले कारोबारी थे और किसी व्यावसायिक काम से चंडीगढ़ आए थे। होटल में उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने क्या बताया?
ईटीवी भारत से बातचीत में चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने मृतक की पहचान दीपक कुमार मित्तल के रूप में की। उन्होंने बताया कि मृतक छत्तीसगढ़ के कारोबारी थे और बिजनेस के सिलसिले में चंडीगढ़ आए थे। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि उनकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई।
शरीर पर चोट के निशान नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एसएसपी के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, इससे मौत की वजह की पुष्टि नहीं होती। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर मौत के कारणों को समझने में मदद मिल सकती है।
पुलिस और फोरेंसिक टीम कर रही है जांच
मामले में पुलिस और फोरेंसिक टीम साक्ष्यों की जांच कर रही है। फिलहाल मौत की असल वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस की जांच जारी है।
Read More : SIR Voter List Controversy : राहुल गांधी के विदेश दौरे पर शशि थरूर का दोटूक जवाब, बोले- मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं