Higher Education Transfer : चालू शिक्षा सत्र के बीच उच्च शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 91 कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत 8 प्राचार्य, 70 सहायक प्राध्यापक, 4 छात्रावास अधीक्षक और 3 क्रीड़ाधिकारियों समेत अन्य कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। शिक्षा सत्र के बीच हुए इन तबादलों से संबंधित विस्तृत जानकारी आदेश में देखी जा सकती है।














