Meta Muse AI : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Meta एक नया कदम उठाने जा रही है। कंपनी अपने AI एजेंट Muse AI को भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च करने की तैयारी में है। खास बात यह है कि भारत में इसके संभावित सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतें भी सामने आ गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इसका शुरुआती प्लान 2,000 रुपये से कम में उपलब्ध हो सकता है, जबकि हाई-टियर प्लान के लिए यूजर्स को करीब 9,000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
Meta Muse AI को केवल सवालों के जवाब देने वाले सामान्य चैटबॉट के रूप में नहीं, बल्कि एक पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट के तौर पर पेश करने की तैयारी कर रही है। यह यूजर की ओर से सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन और वेबसाइट का इस्तेमाल करके कई काम पूरे करने में मदद कर सकता है।

भारत में कितनी होगी Meta Muse AI की कीमत?
दि हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, Meta Muse AI का शुरुआती Power प्लान भारत में 1,799 रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है। यह इसका बेस सब्सक्रिप्शन प्लान होगा। इसके जरिए यूजर्स को AI एजेंट की शुरुआती सुविधाओं और इस्तेमाल की सुविधा मिल सकती है।

वहीं, ज्यादा इस्तेमाल और बेहतर एक्सेस चाहने वाले यूजर्स के लिए कंपनी एक महंगा प्लान भी पेश कर सकती है। रिपोर्ट में इसके Max प्लान की संभावित कीमत 8,999 रुपये बताई गई है। इस प्लान में यूजर्स को ज्यादा इस्तेमाल की सीमा और अतिरिक्त एक्सेस मिलने की उम्मीद है।हालांकि, इन कीमतों को अभी आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है। टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, Meta ने फिलहाल भारतीय बाजार के लिए इन सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों की पुष्टि नहीं की है। इसलिए लॉन्च के समय वास्तविक कीमतों में बदलाव संभव है।
Power और Max प्लान में क्या होगा अंतर?
Meta Muse AI को अलग-अलग जरूरतों वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर कई सब्सक्रिप्शन विकल्पों के साथ पेश कर सकती है। इसके Power और Max प्लान में मुख्य अंतर इस्तेमाल की सीमा और मिलने वाले एक्सेस का हो सकता है।जानकारी के मुताबिक, ग्लोबल यूजर्स को Power प्लान में हर सप्ताह 500 मिलियन तक टोकन इस्तेमाल करने की सुविधा मिल रही है। वहीं, इससे महंगे Max प्लान में यह सीमा बढ़कर हर सप्ताह 3 बिलियन टोकन तक पहुंच जाती है।इसका मतलब है कि ज्यादा AI टास्क करने, लंबे समय तक एजेंट का इस्तेमाल करने और अधिक काम करवाने वाले यूजर्स के लिए Max प्लान उपयोगी हो सकता है। हालांकि, भारतीय प्लान में मिलने वाली सुविधाओं और टोकन लिमिट की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

क्या है Meta Muse AI और कैसे करेगा काम?
Meta Muse AI एक AI एजेंट है, जिसे डिजिटल असिस्टेंट के रूप में विकसित किया गया है। सामान्य AI चैटबॉट की तरह केवल जानकारी देने के बजाय यह यूजर की ओर से कुछ डिजिटल काम करने में भी सक्षम हो सकता है।उदाहरण के तौर पर, यह वेबसाइट और सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन के साथ काम करके यूजर के निर्देशों को पूरा करने में मदद कर सकता है। इससे ऑनलाइन कामकाज, जानकारी जुटाने और अलग-अलग डिजिटल गतिविधियों को आसान बनाने की संभावना है।
भारत में कब लॉन्च होगा Meta Muse AI?
Meta जल्द ही Muse AI को भारतीय बाजार में उपलब्ध करा सकती है। कंपनी ने इस AI एजेंट को 2026 की शुरुआत में आयोजित Meta Connect इवेंट में पेश किया था। शुरुआत में इसे अमेरिकी बाजार के लिए उपलब्ध कराया गया था। अब कंपनी दूसरे देशों के साथ भारत में भी इसका विस्तार करने की तैयारी में है।लॉन्च के बाद भारतीय यूजर्स अपना अकाउंट बनाकर इस AI एजेंट का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, शुरुआती दौर में कंपनी वेटलिस्ट सिस्टम लागू कर सकती है। ऐसी स्थिति में सभी यूजर्स को एक साथ एक्सेस मिलने के बजाय चरणबद्ध तरीके से सुविधा दी जा सकती है।
OpenAI और Anthropic के AI एजेंट से होगी टक्कर
AI एजेंट के बाजार में पहले से कई बड़ी कंपनियां मौजूद हैं। ऐसे में Meta Muse AI को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इस क्षेत्र में OpenAI के Dots, xAI के Grok और Anthropic के Claude जैसे AI टूल्स भी यूजर्स को डिजिटल कामों में मदद करने की दिशा में काम कर रहे हैं।अब देखना दिलचस्प होगा कि Meta भारतीय यूजर्स के लिए कितनी सुविधाएं उपलब्ध कराती है और 1,799 रुपये वाला शुरुआती प्लान लोगों को कितना पसंद आता है। खासकर 8,999 रुपये के Max प्लान की कीमत के मुकाबले मिलने वाली सुविधाएं इसकी सफलता में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

