गांधीनगर पुलिस को बड़ी सफलता — 12 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Ambikapur News : शहर के गांधीनगर पुलिस को नशीली दवाओं की तस्करी पर एक बड़ी कार्यवाही में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से कुल 1200 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन जब्त किए हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है।

ads

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांधीनगर थाना पुलिस टीम मनेन्द्रगढ़ रोड पर पेट्रोलिंग कर रही थी, इसी दौरान सेंट्रल स्कूल के सामने रोड किनारे एक युवक संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया। युवक के पास एक पिट्ठू बैग और एक सफेद प्लास्टिक बोरा था, जिसे वह पुलिस को देखकर मौके पर छोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

ads

गिरफ्तार युवक की पहचान रोहित भगत पिता गोविन्द भगत (22 वर्ष), निवासी कोपा, थाना सन्ना, जिला जशपुर वर्तमान पता सुभाषनगर थाना गांधीनगर के रूप में हुई है। जब पुलिस ने बोरे और बैग की तलाशी ली तो उसमें से Rexogesic buprenorphine injection (02 ml) के 600 नग और Avil pheniramine maleate injection (10 ml) के 600 नग बरामद किए गए। ये दोनों इंजेक्शन नारकोटिक्स श्रेणी में आते हैं और बिना वैध दस्तावेज के पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 22(सी) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

पूछताछ में आरोपी किसी भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और इस प्रकार वाणिज्यिक मात्रा में मादक इंजेक्शन की तस्करी में संलिप्त पाया गया। पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि ये नशीले इंजेक्शन कहां से लाए गए और किन्हें सप्लाई किए जाने थे। मामले की जांच जारी है।

इस कार्यवाही में गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में आरक्षक अतुल शर्मा, अरविंद उपाध्याय, विकास सिंह, घनश्याम देवांगन, राहुल सिंह, अजीत मिंज, दीपक सोनवानी, सैनिक अनिल साहू तथा चालक रामवृक्ष की सक्रिय भूमिका रही।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.