संत मदर टेरेसा गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, तालपारा ने 1-0 से कृपा नगर को हरा जीता कप

Ambikapur News : फुटबॉल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रविवार को चरम पर रहा, जब अंबिका मिशन स्कूल मैदान, नवापारा में करीब एक माह तक चले संत मदर टेरेसा गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने संत मदर टेरेसा के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद दोनों टीमों से परिचय लेकर टॉस कराया और किक लगाकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। फाइनल में सूरज क्लब तालपारा और कृपा नगर आमने-सामने थे। कड़े मुकाबले में तालपारा ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को होटल वीरेंद्र प्रभा की ओर से ₹21,000 व कप, जबकि उपविजेता कृपा नगर को विधायक प्रबोध मिंज द्वारा ₹11,000 व कप प्रदान किया गया। समापन समारोह में डा. अजय तिर्की पूर्व महापौर, शंकर प्रजापति पूर्व पार्षद, लुकश एक्का, विकास सिंह (सचिव जिला फुटबॉल संघ), बालकेश्वर (पार्षद), जगजीत मिंज, दीपक कुजूर, फ्रांसिस केरकेट्टा, किशोर खलखो, विनोद एक्का, पूर्व पार्षद ग्रेगोरी कुजूर सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और दर्शक मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता 13 जुलाई से शुरू होकर 29 दिनों तक चली, जिसमें कुल 34 टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

Ambikapur News : फुटबॉल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रविवार को चरम पर रहा, जब अंबिका मिशन स्कूल मैदान, नवापारा में करीब एक माह तक चले संत मदर टेरेसा गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया।

ads
Adst

मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने संत मदर टेरेसा के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद दोनों टीमों से परिचय लेकर टॉस कराया और किक लगाकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया।

Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबरफाइनल में सूरज क्लब तालपारा और कृपा नगर आमने-सामने थे। कड़े मुकाबले में तालपारा ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को होटल वीरेंद्र प्रभा की ओर से ₹21,000 व कप, जबकि उपविजेता कृपा नगर को विधायक प्रबोध मिंज द्वारा ₹11,000 व कप प्रदान किया गया।

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबरसमापन समारोह में डा. अजय तिर्की पूर्व महापौर, शंकर प्रजापति पूर्व पार्षद, लुकश एक्का, विकास सिंह (सचिव जिला फुटबॉल संघ), बालकेश्वर (पार्षद), जगजीत मिंज, दीपक कुजूर, फ्रांसिस केरकेट्टा, किशोर खलखो, विनोद एक्का, पूर्व पार्षद ग्रेगोरी कुजूर सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और दर्शक मौजूद रहे।

यह प्रतियोगिता 13 जुलाई से शुरू होकर 29 दिनों तक चली, जिसमें कुल 34 टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

Adst
Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst