गांव में पसरा मातम, ईंट भट्ठे के गड्ढे ने छीन ली दो मासूमों की जिंदगी

Ambikapur News : सरगुजा जिले के लखनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरजा में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। गांव के ही दो मासूम बच्चे लोचन सिंह का पुत्र रवि शंकर और संतोष सिंह का पुत्र अनुराग सिंह (दोनों की उम्र लगभग 10 वर्ष) अवैध ईंट भट्ठे के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में नहाने उतरे और डूबकर उनकी मौत हो गई।

ads

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे अपने एक अन्य दोस्त के साथ दोपहर करीब 3 बजे गड्ढे के पानी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान रवि शंकर और अनुराग गहरे पानी में डूब गए। यह देख उनका साथी घबराकर मौके से भाग गया।

Adst

कुछ देर बाद एक बच्चे के दादा वहां पहुंचे तो कपड़ों से पहचान कर घटना की सूचना तुरंत सरपंच को दी। सरपंच ने लखनपुर पुलिस को खबर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले। शवों को लखनपुर अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे जमगाला हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते थे। छुट्टी होने पर वे अपने गांव आए हुए थे, जहां यह दर्दनाक हादसा घट गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.