Asia Cup 2025 : भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर मचा घमासान, चर्चा में मोहम्मद शमी का बयान

Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक यूएई में होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई में होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले की है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के चलते दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, ऐसे में इस मैच पर राजनीतिक और भावनात्मक बहस छिड़ गई है।

ads

मोहम्मद शमी का संतुलित बयान

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस बहुप्रतीक्षित मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक इंटरव्यू में शमी से पूछा गया कि क्या भारत को पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में खेलना चाहिए? इस पर शमी ने स्पष्ट और संतुलित जवाब देते हुए कहा,”जो सरकार और क्रिकेट बोर्ड कहे, वैसा ही करना चाहिए। जज्बातों से नहीं खेला जाता है, बहुत सारी चीजें देखी जाती हैं। जब सब तैयार होते हैं तो खेलना होता है और खेलना भी चाहिए।”

Adst

शमी ने यह भी कहा कि उन्हें भारत-पाकिस्तान मैच बाकी मैचों की तरह ही लगता है, लेकिन फैंस की भावनाएं इस मुकाबले को अलग बनाती हैं।“मुझे तो बाकी मैचों जैसा ही लगता है, लेकिन फैंस में अलग ही जज्बा होता है, जो एक अलग माहौल बनाता है। खिलाड़ी भी ज्यादा एक्साइटेड हो जाते हैं, तो और मजा आता है।”

पूर्व क्रिकेटरों का विरोध

हालांकि, इस मैच को लेकर हरभजन सिंह और केदार जाधव जैसे पूर्व क्रिकेटर मैच खेलने के खिलाफ नजर आ रहे हैं। हरभजन, जो हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत की ओर से खेले थे, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। वहीं जाधव ने भी कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहिए।

सरकार का रुख

सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि भारत किसी भी मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में पाकिस्तान से मुकाबला करने से परहेज़ नहीं करेगा। यानी एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भारत-पाक मैच की मंजूरी है। हालांकि, द्विपक्षीय सीरीज अब भी ठंडे बस्ते में है। 14 सितंबर को दुबई में होने वाला भारत-पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि कई भावनाओं और राजनीतिक संदेशों का प्रतीक बन चुका है। एक ओर खिलाड़ी और सरकार संयम और प्रोफेशनल अप्रोच की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्व खिलाड़ी और आम जनता का एक तबका भावनाओं के चलते विरोध जता रहा है।

Read More  : Odisha Gangrape Case: ओडिशा में युवती का अपहरण कर छह महीने तक गैंगरेप, भागकर पहुंची थाने, जांच में जुटी पुलिस

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.