Giorgia Meloni Viral Photos: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल, सरकार और समाज में आक्रोश

Giorgia Meloni Viral Photos: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी इन दिनों एक बड़े साइबर स्कैंडल का शिकार बनी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी और कई अन्य महिलाओं की आपत्तिजनक और एडिट की गई तस्वीरें वायरल हो गई हैं, जिन्हें लेकर देश में भारी आक्रोश और राजनीतिक बहस छिड़ गई है। यह मामला न केवल एक राजनीतिक विवाद है, बल्कि महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा और निजता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

ads

यह विवाद ‘Fika’ नामक एक वेबसाइट से जुड़ा है, जिसके 7 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। ‘Fika’ शब्द खुद इतालवी भाषा में आपत्तिजनक और लैंगिक भेदभाव से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वेबसाइट के VIP सेक्शन में जॉर्जिया मेलोनी, उनकी बहन एरियाना मेलोनी, और अन्य मशहूर महिलाओं की पर्सनल तस्वीरों को एडिट कर अपलोड किया गया। इन तस्वीरों को रैलियों, इंटरव्यू और छुट्टियों के दौरान से चोरी कर लिया गया था।

ads

इस घिनौने कृत्य के खिलाफ वामपंथी डेमोक्रेटिक पार्टी (PD) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी की नेता वेलेरिया कैम्पाग्ना खुद भी इस अपराध की शिकार हुई हैं। साथ ही एक्ट्रेस-डायरेक्टर पाओला कॉर्टेलेसी, फैशन इन्फ्लुएंसर चियारा फेरग्नी समेत कई अन्य महिलाओं की भी तस्वीरें साइट पर शेयर की गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम एक बंद किए गए फेसबुक अकाउंट “मिया मोग्ली” से जुड़ा है, जिस पर पुरुष अपनी पत्नियों या अज्ञात महिलाओं की निजी तस्वीरें साझा करते थे। मेटा द्वारा इस अकाउंट को 7 दिन पहले बंद किया गया था, जिसके तुरंत बाद ‘Fika’ साइट पर प्रधानमंत्री की तस्वीरें अपलोड हुईं। इसे फेसबुक अकाउंट बंद करने के खिलाफ बदले की कार्रवाई माना जा रहा है।

जॉर्जिया मेलोनी कौन हैं?

जॉर्जिया मेलोनी, अक्टूबर 2022 से इटली की प्रधानमंत्री हैं और दक्षिणपंथी पार्टी फ्राटेली डी’इटालिया की नेता हैं। वे राष्ट्रीय-रूढ़िवादी और नाटो समर्थक हैं, और रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की पक्षधर मानी जाती हैं। वर्ष 2021 में उन्होंने अपनी आत्मकथा “Io sono Giorgia” प्रकाशित की थी।

डिजिटल सुरक्षा पर बड़ा सवाल

यह मामला सिर्फ एक राजनीतिक हस्ती को निशाना बनाए जाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं की ऑनलाइन निजता, सोशल मीडिया की जवाबदेही और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की निगरानी व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े करता है। सरकार और नागरिक संगठनों ने इस मामले की गंभीर जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Read More  : CM Vishnudev Sai Returns: विदेश दौरे से लौटेंगे CM विष्णुदेव साय, रायपुर एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.