अवैध कब्जे पर चला निगम का बुलडोजर, निगमकर्मी की पत्नी ने भी किया था कब्जा

Ambikapur News : शहर में लंबे समय से शासकीय भूमि पर चल रहे अवैध कब्जे के खेल पर आखिरकार नगर निगम का बुलडोजर चला। शनिवार, 30 अगस्त को नगर निगम अमले ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित निगम की जमीन पर से दो मकानों को खाली कराया। चौंकाने वाली बात यह रही कि इन कब्जों में एक नगर निगम के जलप्रदाय शाखा में पदस्थ कर्मचारी की पत्नी का नाम भी सामने आया। मोहल्लेवासियों की लगातार शिकायत के बाद निगम का उड़नदस्ता दल मौके पर पहुँचा और कार्रवाई को अंजाम दिया। नगर निगम सूत्रों के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र की सरकारी भूमि पर नीलम दास और नगर निगम कर्मचारी राजवाड़े की पत्नी नीलम राजवाड़े द्वारा अवैध कब्जा कर मकान बना लिया गया था। वार्डवासियों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कई बार शिकायत की थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए निगम अमले ने मौके पर पहुँचकर कब्जे हटाए और जमीन को पुनः खाली कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में लंबे समय से सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने का खेल चल रहा है। अब जबकि खुद नगर निगम के कर्मचारियों से जुड़े लोगों का नाम सामने आ रहा है, निगम प्रशासन की कार्यवाही को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है।

Ambikapur News : शहर में लंबे समय से शासकीय भूमि पर चल रहे अवैध कब्जे के खेल पर आखिरकार नगर निगम का बुलडोजर चला। शनिवार, 30 अगस्त को नगर निगम अमले ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित निगम की जमीन पर से दो मकानों को खाली कराया। चौंकाने वाली बात यह रही कि इन कब्जों में एक नगर निगम के जलप्रदाय शाखा में पदस्थ कर्मचारी की पत्नी का नाम भी सामने आया। मोहल्लेवासियों की लगातार शिकायत के बाद निगम का उड़नदस्ता दल मौके पर पहुँचा और कार्रवाई को अंजाम दिया।

ads
Adst

नगर निगम सूत्रों के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र की सरकारी भूमि पर नीलम दास और नगर निगम कर्मचारी राजवाड़े की पत्नी नीलम राजवाड़े द्वारा अवैध कब्जा कर मकान बना लिया गया था। वार्डवासियों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कई बार शिकायत की थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए निगम अमले ने मौके पर पहुँचकर कब्जे हटाए और जमीन को पुनः खाली कराया।

Adst

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में लंबे समय से सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने का खेल चल रहा है। अब जबकि खुद नगर निगम के कर्मचारियों से जुड़े लोगों का नाम सामने आ रहा है, निगम प्रशासन की कार्यवाही को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst