Samsung Galaxy Event 2025: दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग का बड़ा गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट अब कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है। 4 सितंबर 2025 को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होने वाला यह इवेंट सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। यह इवेंट iPhone 17 की लॉन्चिंग से पहले आयोजित हो रहा है, जिससे सैमसंग ने दुनिया भर के टेक प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Samsung Galaxy S25 FE की होगी शुरुआत
इस इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की हो रही है। अफवाहों के अनुसार यह फोन 6.7 इंच के Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। फोन में Exynos 2400e प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो दमदार परफॉर्मेंस का वादा करता है।

कैमरा की बात करें तो Galaxy S25 FE में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जबकि फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी लेंस होगा। इसके साथ 4,700mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक फोन को चार्ज रखेगी। कीमत लगभग 60,000 रुपये होने की संभावना है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Galaxy Tab S11 सीरीज का भी होगा खुलासा
सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, इस इवेंट में Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज भी लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज में दो मॉडल Tab S11 और Tab S11 Ultra शामिल होंगे। Tab S11 में 11 इंच का काड डिस्प्ले होगा और इसे मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है।
कैमरा स्पेक्स में Tab S11 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। इसकी बैटरी 8,400mAh की होगी, जो टैब को लंबे समय तक चलाएगी। वहीं Tab S11 Ultra में 14.6 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले और 11,600mAh की बैटरी दी जा सकती है। बाकी फीचर्स Tab S11 के समान ही होंगे।
कैसे देखें Samsung Galaxy Event?
Samsung Galaxy Unpacked इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग आप सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इसके लिए आप पहले से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ताकि लाइव स्ट्रीमिंग का लिंक सीधे आपके पास आए। यह इवेंट दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और इसमें कंपनी अपने नए स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य डिवाइसेस के बारे में विस्तार से जानकारी देगी।
क्यों खास है यह इवेंट?
सैमसंग ने हमेशा से अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में बेहतरीन तकनीक और इनोवेशन पेश किया है। इस बार भी उम्मीद है कि कंपनी iPhone 17 के मुकाबले फीचर्स और डिजाइन में दमदार विकल्प लेकर आएगी। Samsung Galaxy S25 FE और Galaxy Tab S11 सीरीज में मिलने वाले नए अपडेट्स भारतीय यूजर्स के लिए एक बेहतरीन अनुभव साबित हो सकते हैं।
4 सितंबर को होने वाला Samsung Galaxy Event 2025 टेक वर्ल्ड के लिए काफी अहम होगा। स्मार्टफोन और टैबलेट के फैंस के लिए यह दिन बेहद खास रहेगा। अगर आप भी इस इवेंट को देखना चाहते हैं तो सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर लाइव जुड़ना न भूलें।










