Tejashwi Yadav Dance: राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का डांस इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन के बाद सोमवार रात वे कुछ युवाओं के साथ मरीन ड्राइव पर नजर आए, जहां उन्होंने डांस के स्टेप सीखे और फिर मस्ती भरे अंदाज में थिरकते भी दिखे।

यह वीडियो खुद तेजस्वी यादव की बहन डॉ. रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से मंगलवार सुबह शेयर किया। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा – “दिल तो बच्चा ही है जी… मस्ती टाइम @पटना मरीन ड्राइव”, और बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को भी टैग किया।

Lalu_ Bina_chalu_E_Bihar_Na_hoe💕 pic.twitter.com/qQk89dpgVy
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 2, 2025
तेजस्वी ने युवाओं से सीखे डांस स्टेप
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवा तेजस्वी यादव को डांस स्टेप सिखा रहे हैं। इसके बाद जैसे ही गाना बजता है, तेजस्वी उनके साथ नाचने लगते हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में तेजस्वी यादव के भांजे भी उनके साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में तेजस्वी बच्चों से बातचीत करते हैं और कहते हैं – “हम मोदी जी को नचाते हैं।”
“भांजा है मामा जी की जान” – रोहिणी आचार्य
एक और वीडियो में रोहिणी आचार्य ने लिखा, “सबसे कीमती है चेहरे की प्यारी सी मुस्कान, भांजा है अपने मामा जी की जान।” इस वीडियो में तेजस्वी यादव बच्चों के साथ बातचीत करते और हंसते-मुस्कराते नजर आते हैं।
वहीं, एक अन्य वीडियो में तेजस्वी यादव ‘लालू बिना चालू ई बिहार ना होई’ गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। समर्थक इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और इसे उनके “ग्राउंड कनेक्शन” का उदाहरण बता रहे हैं।
पटना मरीन ड्राइव बना युवाओं का नया हॉटस्पॉट
गौरतलब है कि जेपी गंगा पथ, जिसे आमतौर पर पटना मरीन ड्राइव कहा जाता है, अब पटना का एक प्रमुख आकर्षण बन चुका है। गंगा के किनारे बना यह पथ युवाओं, परिवारों और पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय हो गया है। यहां शाम के वक्त बड़ी संख्या में लोग रील्स बनाते और घूमते नजर आते हैं।
तेजस्वी यादव का यह डांस वीडियो भी मरीन ड्राइव की उसी रील-कल्चर का हिस्सा बन गया है, जिसने राजनीतिक नेता को आम जनता के बीच और भी ज्यादा लोकप्रिय बना दिया है।
तेजस्वी यादव का यह वीडियो दिखाता है कि वे न केवल एक सक्रिय नेता हैं, बल्कि जनता और खासकर युवाओं के साथ जुड़ने का तरीका भी जानते हैं। मरीन ड्राइव पर उनका यह चुलबुला अंदाज़ सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग इसे उनके “मानवीय पहलू” के रूप में देख रहे हैं।
Read More : Trump India Policy: भारत-अमेरिका संबंधों को ट्रंप ने कमजोर किया, NSA रहे जैक सुलिवन का बड़ा आरोप










