SRK King look: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान एक बार फिर धमाकेदार अंदाज़ में बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार हैं। ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी 1000 करोड़ क्लब में शामिल ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद अब उनकी अगली फिल्म ‘KING’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसी बीच फिल्म के सेट से पहली झलक सामने आई है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नया लुक पोलैंड के वारसॉ से वायरल हुई तस्वीरों में शाहरुख खान ग्रे बालों और लंबे हेयरस्टाइल में नजर आ रहे हैं। यह लुक न केवल एकदम फ्रेश है, बल्कि ‘पठान’ और ‘जवान’ से अलग एक इंटेंस और मिस्ट्री से भरा हुआ दिखाई दे रहा है। फैन्स इस नए अवतार को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और फिल्म के लिए उत्साह दोगुना हो गया है। KING से डेब्यू करेंगी सुहाना खान ‘किंग’ फिल्म की एक और बड़ी खासियत यह है कि इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। नेटफ्लिक्स फिल्म The Archies से ओटीटी पर डेब्यू कर चुकीं सुहाना अब सिल्वर स्क्रीन पर अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। पावरफुल स्टारकास्ट, हाई लेवल प्रोडक्शन फिल्म की स्टारकास्ट बेहद दमदार है। शाहरुख और सुहाना के अलावा फिल्म में शामिल हैं:दीपिका पादुकोण,रानी मुखर्जी,अभिषेक बच्चन,जयदीप अहलावत,अनिल कपूर,अरशद वारसी,जैकी श्रॉफ,यह स्टारकास्ट फिल्म को बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर देती है। फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि ‘KING’ सिर्फ एक मसाला एंटरटेनर नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक और इमोशनल ड्रामा भी हो सकता है, जिसमें दमदार अभिनय और विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। शाहरुख का नया अंदाज, नई उम्मीद ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी एक्शन-थ्रिलर फिल्मों के बाद अब ‘किंग’ में शाहरुख का एक गहरा और परिपक्व किरदार देखने को मिल सकता है। उनका ग्रे हेयर लुक दर्शाता है कि शायद वह एक एजेड किरदार निभा रहे हैं, जिसमें अनुभव, इमोशन और ऐक्शन का जबरदस्त मेल होगा। शाहरुख खान की ‘किंग’ ना केवल उनके करियर की अगली बड़ी फिल्म है, बल्कि इसमें बेटी सुहाना के साथ उनकी जोड़ी पहली बार दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्म का लुक, स्टारकास्ट और शूटिंग लोकेशन दर्शाता है कि यह प्रोजेक्ट बॉलीवुड के इतिहास में एक नया कीर्तिमान रच सकता है। फैन्स की उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं अब बस फिल्म के टीज़र और ट्रेलर का इंतजार है। Read More : Mark Zuckerberg politics: राजनीति में उतर सकते हैं मार्क जुकरबर्ग? ट्रंप के बयान से अटकलें तेज़, डिनर मीटिंग में दिए संकेत














