लियोनेल मेसी ने भावुक विदाई मैच में किए दो गोल, लेकिन विश्व कप खेलने पर अनिश्चितता बरकरार

Lionel Messi : अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने शुक्रवार सुबह खेले गए विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में दो शानदार गोल कर फैंस को भावुक कर दिया। वेनेज़ुएला के खिलाफ 3-0 की जीत में मेसी का प्रदर्शन लाजवाब रहा, लेकिन मैच के बाद उनके एक बयान ने फुटबॉल प्रेमियों के बीच चिंता और उत्सुकता दोनों बढ़ा दी।

ads

मैच से पहले ही चर्चा थी कि यह मेसी का राष्ट्रीय टीम की जर्सी में घरेलू मैदान पर आखिरी मुकाबला हो सकता है। जब वह मैदान पर उतरे, तो उनकी आँखों में आँसू थे। यह भावनात्मक पल उनके प्रशंसकों के लिए बेहद खास बन गया। उन्होंने 39वें और 80वें मिनट में दो गोल दागे, जिससे पूरा स्टेडियम झूम उठा। उनके बच्चे भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

ads

विश्व कप में खेल पाऊँगा या नहीं, ये तय नहीं”: मेसी

जीत के बाद मेसी ने जो कहा, उससे अटकलों का बाजार और गर्म हो गया। उन्होंने कहा”अगर आप मेरी उम्र देखें, तो यह स्वाभाविक है कि मैं अगला विश्व कप नहीं खेल पाऊँ। लेकिन मैं हर मैच का आनंद ले रहा हूँ। जब तक खेल का मज़ा आता रहेगा, तब तक मैदान पर रहूँगा।”इस बयान से यह तो साफ हो गया कि उन्होंने अभी संन्यास का कोई अंतिम फैसला नहीं किया है, लेकिन साथ ही यह भी कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर अब अंतिम पड़ाव पर है।

अर्जेंटीना को मिल चुका है विश्व कप का टिकट

पिछले साल की विश्व कप विजेता अर्जेंटीना पहले ही 2026 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। यह मुकाबला क्वालीफाइंग दौर का आखिरी मैच था, जो मेसी के लिए बेहद खास रहा। उन्होंने खुद भी कहा “यह मैच बहुत खास है, क्योंकि यह हो सकता है कि मैं अर्जेंटीना के लिए घरेलू मैदान पर आखिरी बार खेल रहा हूँ।”

क्या यह था मेसी का आखिरी डांस?

फुटबॉल जगत में यह सवाल गूंज रहा है क्या यह मेसी का आखिरी घरेलू मुकाबला था? उनके चाहने वाले उन्हें एक और विश्व कप में देखना चाहते हैं, लेकिन मेसी के बयान से यह साफ हो गया है कि वह अब हर मैच को “एक-एक करके” खेल रहे हैं।

लियोनेल मेसी का प्रदर्शन अभी भी किसी युवा खिलाड़ी को चुनौती देने वाला है। लेकिन उम्र और थकान को देखते हुए उन्होंने भविष्य को लेकर जो संशय जताया है, वह यह संकेत देता है कि फुटबॉल के इस जादूगर का युग अब धीरे-धीरे अपने समापन की ओर है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.