दुकानदार गिरफ्तार, नाबालिग बच्चों को रस्सी से बांधकर पिटाई

Shocking Incident : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना रघुनाथनगर क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक दुकानदार ने मामूली विवाद पर तीन नाबालिग बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। आरोपी ने बच्चों को रस्सी से बांधकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। घटना 24 जुलाई 2025 की है। प्रार्थी बाल गोविंद पंडो और राजेंद्र पंडो, निवासी ग्राम कोठी थाना रघुनाथनगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर के तीन नाबालिग बच्चे शाम करीब 4 बजे आरोपी राम लखन सिंह के दुकान पर सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर आरोपी भड़क गया और उसने बच्चों को पकड़कर पहले रस्सी से हाथ बांध दिए। इसके बाद उनकी बेरहमी से पिटाई की गई और बच्चों को डराने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 123/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 126 बीएनएस, जेजे एक्ट की धारा 75 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी राम लखन सिंह पिता शिरोमणि सिंह, निवासी ग्राम कोठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद निंदनीय और दंडनीय अपराध है। मामले में जांच जारी है और दोषसिद्ध होने पर आरोपी को कठोर सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोग कह रहे हैं कि नाबालिगों पर हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Shocking Incident : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना रघुनाथनगर क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक दुकानदार ने मामूली विवाद पर तीन नाबालिग बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। आरोपी ने बच्चों को रस्सी से बांधकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। घटना 24 जुलाई 2025 की है।

ads

प्रार्थी बाल गोविंद पंडो और राजेंद्र पंडो, निवासी ग्राम कोठी थाना रघुनाथनगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर के तीन नाबालिग बच्चे शाम करीब 4 बजे आरोपी राम लखन सिंह के दुकान पर सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर आरोपी भड़क गया और उसने बच्चों को पकड़कर पहले रस्सी से हाथ बांध दिए। इसके बाद उनकी बेरहमी से पिटाई की गई और बच्चों को डराने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी गई।

Adst

मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 123/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 126 बीएनएस, जेजे एक्ट की धारा 75 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी राम लखन सिंह पिता शिरोमणि सिंह, निवासी ग्राम कोठी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद निंदनीय और दंडनीय अपराध है। मामले में जांच जारी है और दोषसिद्ध होने पर आरोपी को कठोर सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोग कह रहे हैं कि नाबालिगों पर हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst