प्रतापपुर में हाथियों का कहर : महिला की कुचलकर मौत, बेटे ने सोलर टंकी में चढ़कर बचाई जान

Pratappur News : वन मंडल सूरजपुर में हाथियों के हमले में हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। वन परिक्षेत्र घुई में एक माह के भीतर हाथियों के हमले में हुई दो ग्रामीणों की मौत के बाद अब वन परिक्षेत्र प्रतापपुर में भी हाथियों के हमले में एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई है। हमले के दौरान महिला के साथ उसका पुत्र भी था जिसने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई।

ads

बता दें कि वर्तमान में वन परिक्षेत्र प्रतापपुर में पच्चीस से तीस हाथियों का दल सक्रिय है। बुधवार को यह दल प्रतापपुर परिक्षेत्र के ही वन क्षेत्र धरमपुर के गौरा जंगल में विचरण कर रहा था। इसी दौरान रात करीब दो बजे यह दल जंगल से निकलकर गौरा चौक के पीछे मौजूद स्कूलपारा की बस्ती में प्रवेश कर गया। हाथियों के दल ने एक ग्रामीण महिला के घर पर हमला बोलते हुए घर को तोड़ना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर घर के अंदर सो रहे महिला व उसके पुत्र की नींद खुल गई। नींद खुलते ही उन्हें सारा माजरा समझ में आ गया। वे अपनी जान बचाने के लिए घर से निकलकर भागने लगे। महिला के पुत्र ने तो किसी तरह से भागते हुए कुछ दूरी पर स्थित पेयजल के लिए लगी सोलर टंकी में चढ़कर अपनी जान बचा ली। पर महिला की किस्मत उतनी अच्छी नहीं थी। वह भागने के दौरान हाथियों की चपेट में आ ग‌ई। दल के एक हाथी ने उसे अपनी सूंड़ में लपेटा और जमीन पर पटककर पैरों से कुचल दिया। महिला के शरीर के टुकड़े टुकड़े हो गए।

Adst

Adst

घटना में ग्रामीण महिला सुबासो टेकाम पति बृजमोहन उम्र 53 की मौके पर ही मौत हो गई। इधर हाथियों के हमले से महिला का घर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घर में रखी खाद्य व अन्य सामग्री भी नष्ट हो गई। सूचना मिलते ही वनकर्मियों के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे प्रतापपुर रेंजर उत्तम मिश्रा महिला के क्षतविक्षत शव को वन विभाग के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर लेकर पहुंचे जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके पश्चात रेंजर उत्तम मिश्रा ने महिला के शव को स्वजनों को सौंपते हुए तात्कालिक सहायता राशि के रूप में पच्चीस हजार रुपए नकद प्रदान किए।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.