Suryakumar Yadav: एशिया कप में भारत की जीत में स्पिनरों का जलवा, सूर्या का जन्मदिन बना यादगार

Suryakumar Yadav:  भारतीय टीम ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की, जिसमें स्पिनरों की भूमिका बेहद अहम रही। कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने 128 रन का लक्ष्य महज 15.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ T20I मुकाबलों में अपना रिकॉर्ड 11-3 कर लिया है।

ads

“आखिर तक नॉट आउट रहना मेरा सपना था” – सूर्यकुमार यादव

इस मुकाबले में नाबाद 47 रन बनाकर विजयी छक्का जड़ने वाले सूर्यकुमार यादव के लिए यह जीत खास इसलिए भी रही क्योंकि मैच के दिन उनका 35वां जन्मदिन था। उन्होंने कहा, “ये एक ऐसा बॉक्स था जिसे मैं हमेशा टिक करना चाहता था – आखिर तक नॉट आउट रहना। टीम को उस वक्त इसकी ज़रूरत थी और मुझे खुशी है कि मैं टीम के लिए फिनिश कर सका।” सूर्या ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच को टीम किसी अन्य मुकाबले से अलग नहीं देखती। “हम हर टीम के खिलाफ एक जैसी तैयारी करते हैं। हमारे लिए यह भी बस एक और मैच था।”

ads

तीन स्पिनर वाला फॉर्मूला फिर साबित हुआ सफल

इस टूर्नामेंट में भारत ने एक बार फिर तीन स्पिनरों के साथ उतरने की रणनीति अपनाई – कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती। इन तीनों ने मिलकर पाकिस्तान के छह विकेट चटकाए। भारत के स्पिनरों ने कुल 13 ओवर में सिर्फ 65 रन दिए।कप्तान सूर्या ने कहा “स्पिनरों ने मिडल ओवर्स और पावरप्ले के बाद खेल को कंट्रोल में रखा। मैं हमेशा से स्पिनरों का फैन रहा हूं।”

कुलदीप यादव बने मैन ऑफ द मैच

लगातार दूसरा मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वाले कुलदीप यादव ने 18 रन देकर 3 विकेट झटके। इससे पहले UAE के खिलाफ उन्होंने चार विकेट लिए थे। कुलदीप ने कहा “पहली गेंद से ही विकेट लेने का सोचता हूं। बल्लेबाज़ के दिमाग को पढ़कर प्लान करता हूं और उसी के अनुसार गेंदबाज़ी करता हूं।” उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अभी उन्हें अपने खेल में सुधार की ज़रूरत है। कभी-कभी मैं बहुत ज्यादा वैरिएशन ट्राय कर लेता हूं। मुझे एक-एक दिन और एक-एक मैच के हिसाब से सीखते रहना है।”

भारत की स्पिन रणनीति को मिली मजबूती

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में भारत ने UAE में ही आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, जहां स्पिनरों की बड़ी भूमिका रही थी। उसी जीत की रणनीति को भारत एशिया कप में भी आगे बढ़ा रहा है। सूर्यकुमार ने संकेत दिया कि यही फॉर्मूला आगे भी टीम का हिस्सा रहेगा।

भारतीय टीम की यह जीत न केवल अंक तालिका के लिहाज से अहम रही, बल्कि टीम की रणनीति, कप्तानी और स्पिनरों के योगदान ने यह साबित कर दिया कि भारत इस एशिया कप में एक मजबूत दावेदार है। सूर्यकुमार यादव का जन्मदिन इस जीत के साथ और भी खास बन गया।

Read More :पूर्व चुनाव आयुक्त SY Quraishi का चुनाव आयोग पर तीखा हमला: राहुल की शिकायतों की जांच होनी चाहिए थी, न कि धमकी

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.