Meghalaya Politics: मेघालय में सियासी उथल-पुथल, कैबिनेट विस्तार से पहले 66% मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है पूरा मामला

Meghalaya Politics:  मेघालय की राजनीति में अचानक हलचल तेज हो गई है। राज्य की बीजेपी समर्थित एनपीपी सरकार में उस समय बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला जब 12 में से 8 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले मंत्री विभिन्न दलों से हैं, जिनमें नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP), यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP), हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता शामिल हैं। कौन-कौन मंत्री दे चुके हैं इस्तीफा? इस्तीफा देने वालों में NPP के अम्पारीन लिंगदोह कॉमिंगोन यम्बोन रक्कम ए. संगमा अबू ताहिर मंडल UDP के पॉल लिंगदोह किरमेन शायला HSPDP के शकलियार वारजरी BJP के ए.एल. हेक शामिल हैं। यानी कुल 66% कैबिनेट ने एक साथ अपना पद छोड़ दिया है। क्यों हुआ इस्तीफा? सूत्रों के अनुसार, यह सामूहिक इस्तीफा कैबिनेट विस्तार के तहत योजना के अनुसार हुआ है, ताकि मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सके। इससे स्पष्ट है कि यह कोई सियासी संकट नहीं बल्कि रणनीतिक फेरबदल है। नए मंत्रियों को आज शाम 5 बजे राज्यपाल के समक्ष शपथ दिलाई जाएगी। किन नए चेहरों की हो सकती है एंट्री? सूत्रों के मुताबिक, जो नाम सामने आ रहे हैं, वे इस प्रकार हैं: NPP से: वैलादमिकी शायला, सोस्थनीस सोहतुन, ब्रेनिंग ए. संगमा, टिमोथी डी. शिरा UDP से: मेतबाह लिंगदोह (UDP प्रमुख) लखमेन रिम्बुई (पूर्व मंत्री) HSPDP से:मेथोडियस दखार – शकलियार वारजरी की जगह BJP से:सनबोर शुल्लई – ए.एल. हेक की जगह वर्तमान राजनीतिक स्थिति मेघालय में एनपीपी के नेतृत्व में गठित मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (MDA) की सरकार है, जिसकी कमान मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के हाथों में है। यह गठबंधन 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद बना था। 60 सदस्यीय विधानसभा में अधिकतम 12 मंत्रियों की अनुमति है और अब कैबिनेट विस्तार के तहत नए नेताओं को शामिल करने की कवायद चल रही है। मेघालय में एक ओर जहां विपक्षी दल इन इस्तीफों को सियासी संकट बताने की कोशिश कर सकते हैं, वहीं सरकार की ओर से यह एक पूर्व नियोजित और रणनीतिक कदम माना जा रहा है, ताकि ज्यादा दलों को संतुलित प्रतिनिधित्व मिल सके और सरकार की स्थिरता बनी रहे। Read More : Team India’s Jersey Sponsor: अपोलो टायर ने ड्रीम11 को दी टक्कर, 1 मैच के लिए देगी 4.5 करोड़ रुपये

Meghalaya Politics:  मेघालय की राजनीति में अचानक हलचल तेज हो गई है। राज्य की बीजेपी समर्थित एनपीपी सरकार में उस समय बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला जब 12 में से 8 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले मंत्री विभिन्न दलों से हैं, जिनमें नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP), यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP), हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता शामिल हैं।

ads

कौन-कौन मंत्री दे चुके हैं इस्तीफा?

इस्तीफा देने वालों में NPP के

Adst

अम्पारीन लिंगदोह

कॉमिंगोन यम्बोन

रक्कम ए. संगमा

Adst

अबू ताहिर मंडल

UDP के

पॉल लिंगदोह

किरमेन शायला

HSPDP के

शकलियार वारजरी

BJP के ए.एल. हेक शामिल हैं। यानी कुल 66% कैबिनेट ने एक साथ अपना पद छोड़ दिया है।

क्यों हुआ इस्तीफा?

सूत्रों के अनुसार, यह सामूहिक इस्तीफा कैबिनेट विस्तार के तहत योजना के अनुसार हुआ है, ताकि मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सके। इससे स्पष्ट है कि यह कोई सियासी संकट नहीं बल्कि रणनीतिक फेरबदल है। नए मंत्रियों को आज शाम 5 बजे राज्यपाल के समक्ष शपथ दिलाई जाएगी।

किन नए चेहरों की हो सकती है एंट्री?

सूत्रों के मुताबिक, जो नाम सामने आ रहे हैं, वे इस प्रकार हैं:

NPP से: वैलादमिकी शायला, सोस्थनीस सोहतुन, ब्रेनिंग ए. संगमा, टिमोथी डी. शिरा

UDP से: मेतबाह लिंगदोह (UDP प्रमुख)

लखमेन रिम्बुई (पूर्व मंत्री)

HSPDP से:मेथोडियस दखार – शकलियार वारजरी की जगह

BJP से:सनबोर शुल्लई – ए.एल. हेक की जगह

वर्तमान राजनीतिक स्थिति

मेघालय में एनपीपी के नेतृत्व में गठित मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (MDA) की सरकार है, जिसकी कमान मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के हाथों में है। यह गठबंधन 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद बना था। 60 सदस्यीय विधानसभा में अधिकतम 12 मंत्रियों की अनुमति है और अब कैबिनेट विस्तार के तहत नए नेताओं को शामिल करने की कवायद चल रही है।

मेघालय में एक ओर जहां विपक्षी दल इन इस्तीफों को सियासी संकट बताने की कोशिश कर सकते हैं, वहीं सरकार की ओर से यह एक पूर्व नियोजित और रणनीतिक कदम माना जा रहा है, ताकि ज्यादा दलों को संतुलित प्रतिनिधित्व मिल सके और सरकार की स्थिरता बनी रहे।

Read More : Team India’s Jersey Sponsor: अपोलो टायर ने ड्रीम11 को दी टक्कर, 1 मैच के लिए देगी 4.5 करोड़ रुपये

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst