संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता : कोटया और नमनाकला ने किया शानदार प्रदर्शन, अगले दौर में पहुंची टीमें

Ambikapur News : गांधी स्टेडियम में चल रही संभाग स्तरीय नॉकआउट कम-लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में रोमांचक खेल देखने को मिला। पहले मैच में एफ.सी. कोटया ने डी. ब्रदर बढ़नीझरिया को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की, वहीं दूसरे मुकाबले में संत इग्नासूस चर्च नमनाकला ने यूनाइटेड इलेवन अंबिकापुर को 2-0 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई। पहले मैच में दोनों टीमों ने शुरुआती मिनटों से ही जोरदार खेल दिखाया। मध्यांतर से ठीक पहले कोटया के खिलाड़ी ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में भी कोटया ने आक्रामक खेल जारी रखते हुए एक और गोल दागा और मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरे मैच में यूनाइटेड इलेवन अंबिकापुर और संत इग्नासूस चर्च नमनाकला के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ में नमनाकला ने गोल कर बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में यूनाइटेड इलेवन ने कई प्रयास किए, लेकिन नमनाकला की डिफेंस और गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव किया। खेल के अंतिम क्षणों में नमनाकला ने एक और गोल कर मुकाबला 2-0 से जीत लिया। आज के मैचों में निर्णायक की भूमिका प्रकाश, आयुष, अंकुश, ललित किशोर, अमित पाण्डेय, दीपक कुजूर, कमलेश किस्पोट्टा, अखिला राजवाड़े, विनोद सिंह और मंगल कुमार ने निभाई। प्रतियोगिता के तहत कल दो क्वालिफायर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच रेलवे करंजी और फुटबॉल क्लब चौरा के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला पी.जी. इलेवन अंबिकापुर और फुटबॉल क्लब भटगांव के बीच खेला जाएगा।

Ambikapur News : गांधी स्टेडियम में चल रही संभाग स्तरीय नॉकआउट कम-लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में रोमांचक खेल देखने को मिला। पहले मैच में एफ.सी. कोटया ने डी. ब्रदर बढ़नीझरिया को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की, वहीं दूसरे मुकाबले में संत इग्नासूस चर्च नमनाकला ने यूनाइटेड इलेवन अंबिकापुर को 2-0 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।

ads
Adst

पहले मैच में दोनों टीमों ने शुरुआती मिनटों से ही जोरदार खेल दिखाया। मध्यांतर से ठीक पहले कोटया के खिलाड़ी ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में भी कोटया ने आक्रामक खेल जारी रखते हुए एक और गोल दागा और मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर लिया।

Adst

वहीं दूसरे मैच में यूनाइटेड इलेवन अंबिकापुर और संत इग्नासूस चर्च नमनाकला के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ में नमनाकला ने गोल कर बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में यूनाइटेड इलेवन ने कई प्रयास किए, लेकिन नमनाकला की डिफेंस और गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव किया। खेल के अंतिम क्षणों में नमनाकला ने एक और गोल कर मुकाबला 2-0 से जीत लिया।

आज के मैचों में निर्णायक की भूमिका प्रकाश, आयुष, अंकुश, ललित किशोर, अमित पाण्डेय, दीपक कुजूर, कमलेश किस्पोट्टा, अखिला राजवाड़े, विनोद सिंह और मंगल कुमार ने निभाई।

प्रतियोगिता के तहत कल दो क्वालिफायर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच रेलवे करंजी और फुटबॉल क्लब चौरा के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला पी.जी. इलेवन अंबिकापुर और फुटबॉल क्लब भटगांव के बीच खेला जाएगा।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst