BJP vs Congress: राहुल गांधी के ‘Gen Z’ बयान पर भाजपा का पलटवार: कांग्रेस पर देश में नेपाल जैसे हालात पैदा करने का आरोप

BJP vs Congress: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची में धांधली को लेकर गुरुवार को चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों ने देश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। राहुल गांधी ने ‘Gen Z‘ का आह्वान करते हुए संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की अपील की, जिस पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने इसे भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश करार दिया है।

ads

राहुल गांधी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में कहा, “देश के युवा, देश के छात्र, देश की Gen Z संविधान की रक्षा करेंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी रोकेंगे। मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूँगा।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थकों, दलितों और आदिवासियों के वोट जानबूझकर मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं।

Adst

भाजपा नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और पलटवार करते हुए कहा, “Gen Z वंशवाद के खिलाफ हैं। नेहरू, इंदिरा, राजीव और सोनिया के बाद वे राहुल को क्यों स्वीकार करेंगे? जनरल जी भ्रष्टाचार और वैचारिक अस्पष्टता के भी खिलाफ हैं। अगर जनरल जी जाग गए, तो कांग्रेस नेताओं को देश छोड़कर भागना पड़ेगा।”

दुबे ने राहुल पर यह भी आरोप लगाया कि वह नेपाल जैसी स्थिति भारत में पैदा करना चाहते हैं, जहां हाल ही में जनरल जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन हुआ था और सरकार को सत्ता से हटना पड़ा।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके सभी आरोप आधारहीन हैं। ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी बिना सबूत के केवल नाटक कर रहे हैं और उनका असली मकसद वोटर लिस्ट में अवैध घुसपैठियों को बचाना है।

राजनीतिक आरोपों के पीछे चुनावी रणनीति?

विशेषज्ञों का मानना है कि राहुल गांधी का यह बयान आगामी चुनावों के मद्देनज़र जन समर्थन जुटाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। ‘जनरल जी’ शब्द का प्रयोग कर वह देश के युवाओं और आम नागरिकों को सक्रिय राजनीति में भागीदारी के लिए प्रेरित करना चाह रहे हैं। वहीं, भाजपा इस बयान को देश की संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ साजिश के रूप में पेश कर रही है।

राहुल गांधी और भाजपा के बीच यह ताजा टकराव बताता है कि चुनावी माहौल गरमा चुका है। एक ओर जहां कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के नाम पर चुनाव आयोग और सरकार पर गंभीर आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा इसे राष्ट्रविरोधी गतिविधि के तौर पर देख रही है। ‘जनरल जी’ शब्द अब राजनीतिक बहस का नया केंद्र बन चुका है।

Read More: DUSU Election Result 2025: DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.