Jubeen Garg Death: बॉलीवुड गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे में निधन, असम और संगीत जगत में शोक की लहर

Jubeen Garg Death: सिंगापुर में एक दुखद हादसे में प्रसिद्ध बॉलीवुड और असमिया गायक जुबीन गर्ग का निधन हो गया। 52 वर्षीय जुबीन गर्ग “नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल” में हिस्सा लेने सिंगापुर पहुंचे थे, जहां 20 और 21 सितंबर को उनका प्रदर्शन निर्धारित था। लेकिन एक स्कूबा डाइविंग दुर्घटना ने देश के इस लोकप्रिय कलाकार की जीवन-यात्रा को अचानक समाप्त कर दिया।

ads

हादसा कैसे हुआ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुबीन गर्ग सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान सांस लेने में तकलीफ महसूस कर रहे थे। उन्हें समुद्र से निकालकर तुरंत CPR दिया गया और सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे ICU में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Adst

नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के प्रतिनिधि अनुज कुमार बोरुआह ने NDTV से बात करते हुए इस हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “यह गहरा दुखद है कि जुबीन गर्ग अब हमारे बीच नहीं रहे। स्कूबा डाइविंग के दौरान उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। तुरंत CPR देकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।”

असम और भारत के लिए अपूरणीय क्षति

असम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अशोक सिंघल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा,”असम ने न केवल अपनी आवाज़, बल्कि अपनी धड़कन खो दी है। जुबीन दा केवल गायक नहीं थे, वे असम और राष्ट्र की शान थे। उनकी आवाज़ में असम की संस्कृति, भावनाएं और आत्मा झलकती थीं।”उनके शब्दों में दर्द और गर्व दोनों साफ़ झलकता है “उनकी संगीत यात्रा ने कई पीढ़ियों को खुशी, सुकून और पहचान दी। उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। जुबीन दा की आत्मा को शांति मिले, और उनका संगीत हमें सदैव प्रेरित करता रहे।”

जुबीन गर्ग का अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट

जुबीन गर्ग ने 16 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी थी कि वे सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में प्रस्तुति देने वाले हैं। यह पोस्ट अब उनके प्रशंसकों के लिए अंतिम स्मृति बन गया है।

जुबीन गर्ग: एक संगीतमय विरासत

जुबीन गर्ग ने न सिर्फ हिंदी सिनेमा में, बल्कि असमिया, बंगाली, तमिल और तेलुगु संगीत में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी। ‘या अली’ (फिल्म: गैंगस्टर), ‘दिल तू ही बता’, और कई हिट गानों के जरिए उन्होंने लाखों दिलों को छुआ। वे एक बहुआयामी कलाकार थे – गायक, संगीतकार, अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता।

Read More : BJP vs Congress: राहुल गांधी के ‘Gen Z’ बयान पर भाजपा का पलटवार: कांग्रेस पर देश में नेपाल जैसे हालात पैदा करने का आरोप

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.