Uddhav Thackeray Statement: उद्धव ठाकरे का केंद्र पर हमला: “सोनम वांगचुक देशद्रोही नहीं, सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है”

मुंबई के दादर वेस्ट में आयोजित दशहरा मेला में शिवसेना (UBT) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि देश में अब अधिकारों और न्याय के लिए लड़ना ‘देशद्रोह’ माना जाने लगा है।

ads

ठाकरे ने मंच से कहा, “सोनम वांगचुक देशद्रोही नहीं हैं। लेकिन पाकिस्तान में एक कार्यक्रम में शामिल होने का हवाला देकर उनके खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगाया गया और उन्हें बंद कर दिया गया। अगर वांगचुक को इसके लिए गिरफ्तार किया जा सकता है, तो नरेंद्र मोदी जी से यह भी पूछना चाहिए कि वे नवाज शरीफ से मिलने पाकिस्तान क्यों गए थे?”

Adst

वांगचुक के योगदान पर जोर

ठाकरे ने सोनम वांगचुक के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा देशहित में काम किए हैं। लद्दाख में तैनात जवानों के लिए सोलर हीटेड टेंट बनाए, जिससे कड़ाके की ठंड में सैनिकों को राहत मिली। पानी की समस्या दूर करने के लिए आइस स्तूप तकनीक विकसित की। इतना ही नहीं, अब वे लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और क्षेत्र के अधिकारों की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात मानने को तैयार नहीं है।

गिरफ्तारी और हिंसक प्रदर्शन की पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद 26 सितंबर को सोनम वांगचुक को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। यह कदम उस समय उठाया गया जब 24 सितंबर को प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़क गई थी और इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।

केंद्र पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप

ठाकरे ने कहा कि यह मामला सिर्फ वांगचुक या लद्दाख तक सीमित नहीं है, बल्कि हर उस आवाज को दबाने की कोशिश है जो सरकार की नीतियों के खिलाफ उठती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की बजाय डर और दमन की राजनीति पर भरोसा कर रही है।

उद्धव का यह बयान न सिर्फ विपक्षी राजनीति को मजबूती देता है, बल्कि लद्दाख आंदोलन को लेकर राष्ट्रीय बहस को भी और तेज कर सकता है। सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर जारी विवाद अब आने वाले दिनों में और राजनीतिक रंग लेने वाला है।

 

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.