Lawrence Bishnoi Canada: कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तीन जगहों पर फायरिंग, सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

Lawrence Bishnoi Canada : कनाडा में रविवार देर रात तीन अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं, जिनकी जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए ली है। इन घटनाओं को लेकर कनाडाई सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और इसे संगठित अपराध से जुड़ी बड़ी साजिश माना जा रहा है।

ads

गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि यह फायरिंग “वसूली” के उद्देश्य से की गई है, न कि मेहनतकश लोगों को डराने के लिए। इस पोस्ट में कहा गया है, “2 नंबर का धंधा करने वाले से वसूली होती है, मेहनत करने वालों से नहीं।”

Adst

फतेह पुर्तगाल ने ली जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पोस्ट में फतेह पुर्तगाल नामक शख्स ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। उसने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक शूटर एडवांस हथियारों के साथ फायरिंग करता नजर आ रहा है। पोस्ट में जिन तीन जगहों का जिक्र है, वे निम्नलिखित हैं:

  1. Theshi Enterprise – 1254, 110 Ave

  2. House No. 2817 – 144 Street

  3. 13049, 76 Ave – Unit No. 104

फतेह का दावा है कि इन तीनों संपत्तियों के मालिक नवी तेसी नाम के व्यक्ति हैं, जो कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर पंजाबी आर्टिस्टों और कारोबारियों से जबरन वसूली करता है।

कनाडाई पुलिस ने शुरू की जांच

घटनाओं के बाद कनाडाई पुलिस ने तीनों स्थानों को सील कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इन फायरिंग घटनाओं के पीछे संगठित आपराधिक गिरोह की बड़ी साजिश हो सकती है। हालांकि, अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

आतंकी संगठन घोषित हो चुका है बिश्नोई गैंग

लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग को कनाडा की सरकार पहले ही आतंकी संगठन घोषित कर चुकी है। बिश्नोई लंबे समय से कनाडा और भारत समेत कई देशों में आपराधिक गतिविधियों के लिए बदनाम रहा है।

उसका गिरोह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी गतिविधियों के बारे में पोस्ट डालता है और डर फैलाने की कोशिश करता है। यह घटना भी उसी सिलसिले का हिस्सा मानी जा रही है, जहां गैंग सोशल मीडिया का उपयोग अपने “एक्टिव” होने का संदेश देने के लिए करता है। कनाडा में हुई यह फायरिंग केवल आपराधिक घटना नहीं, बल्कि एक वैश्विक सुरक्षा चिंता का विषय है। लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और सोशल मीडिया के दुरुपयोग ने कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। कनाडा सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह बड़ा अलर्ट है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Read More : Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.