आदिवासी समाज से जाति सूचक गाली गलौज का मामला, आक्रोशित समाज ने थाने में की कड़ी कार्रवाई की मांग

Pratappur News : आदिवासी समाज को जाति सूचक गाली गलौज कर अपमानित करने के एक मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग थाने पहुंच गए। समाज के लोगों ने सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह टेकाम के नेतृत्व में प्रतापपुर थाने में शिकायत कर कड़ी कार्रवाई करने मांग की है। घटना से समाज के लोगों में भारी आक्रोश है।

ads

उक्त घटना का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में तेजी से प्रसारित हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति आदिवासी समाज से संबंधित गोंड़ जाति के लोगों को गाली गलौज करता दिखाई दे रहा है। मामले में थाना प्रभारी अमित कौशिक ने समाज के लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना प्रतापपुर थानांतर्गत ग्राम कोटेया की है।

Adst

इस संबंध में समाज के लोगों ने बताया कि पांच अक्टूबर को सुबह दस से ग्यारह बजे के बीच गांव के ही एक व्यक्ति के घर में बैठकर समाज के कुछ लोग सामान्य चर्चा कर रहे थे। तभी वहां गांव का ही एक व्यक्ति राजेश रवि पिता दरबारी आ धमका और सरकारी जमीन के किसी मामले को लेकर समाज के लोगों से विवाद करने लगा। जिस पर समाज के लोगों ने उसे समझाइश देते हुए शांत रहने को कहा।

शांत रहने की बात सुनकर वह आवेश में आ गया और आदिवासी समाज से संबंध रखने वाली गोंड़ जाति का नाम लेकर गंदी-गंदी गालियां देते हुए अपमानित करने लगा। उसके इस आपत्तिजनक रवैए को देखते हुए समाज के लोग वहां से उठकर चले गए। बाद में समाज के लोगों ने मामले को लेकर एक बैठक की और सर्व सम्मति से राजेश रवि के विरुद्ध कार्रवाई कराने का निर्णय लेते हुए गुरुवार को प्रतापपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें 

शिक्षा विभाग में तबादला आदेश जारी : राज्यभर में शिक्षकों के प्रशासनिक एवं आपसी आधार पर स्थानांतरण

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.