कल्याणपुर में आरएसएस का भव्य पथ संचलन और विजयादशमी उत्सव, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल कल्याणपुर का भव्य पथ संचलन एवं विजयादशमी उत्सव 8 अक्टूबर बुधवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह व्यावसायियों और ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला सूरजपुर के कार्यवाह अनीश गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक मुरारी प्रसाद जायसवाल और उपखंड संघचालक विवेकानंद विश्वास मंचासीन रहे। विजयादशमी उत्सव का शुभारंभ अतिथि स्वागत एवं प्रणाम से हुआ, इसके बाद परंपरानुसार शस्त्र पूजन अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक सूर्यकांत वैष्णव, प्रार्थना प्रमुख तीरथ राजवाड़े, सुभाषित शिव राजवाड़े, अमृतवचन उपेंद्र सिंह एवं एकल गीत ब्रिज पैकरा द्वारा प्रस्तुत किए गए। परिचय उपखंड कार्यवाह विनोद वैष्णव ने कराया। मुख्य वक्ता अनीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि संघ संस्थापक की कल्पना आज एक विशाल वटवृक्ष के रूप में साकार हो चुकी है, जो समर्पित स्वयंसेवकों की साधना और निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संघ समाज में पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, स्व का बोध, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य बोध के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में विशेष रूप से कोरिया विभाग प्रचार प्रमुख दिनेश सिंह, सह जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख खिलेंद्र वैष्णव, धर्म जागरण प्रांत प्रशासनिक टोली सदस्य ठाकुर राम राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने एकजुटता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन कर ग्रामवासियों का मन मोह लिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल कल्याणपुर का भव्य पथ संचलन एवं विजयादशमी उत्सव 8 अक्टूबर बुधवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह व्यावसायियों और ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

ads

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला सूरजपुर के कार्यवाह अनीश गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक मुरारी प्रसाद जायसवाल और उपखंड संघचालक विवेकानंद विश्वास मंचासीन रहे।

Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

विजयादशमी उत्सव का शुभारंभ अतिथि स्वागत एवं प्रणाम से हुआ, इसके बाद परंपरानुसार शस्त्र पूजन अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक सूर्यकांत वैष्णव, प्रार्थना प्रमुख तीरथ राजवाड़े, सुभाषित शिव राजवाड़े, अमृतवचन उपेंद्र सिंह एवं एकल गीत ब्रिज पैकरा द्वारा प्रस्तुत किए गए। परिचय उपखंड कार्यवाह विनोद वैष्णव ने कराया।

मुख्य वक्ता अनीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि संघ संस्थापक की कल्पना आज एक विशाल वटवृक्ष के रूप में साकार हो चुकी है, जो समर्पित स्वयंसेवकों की साधना और निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संघ समाज में पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, स्व का बोध, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य बोध के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा है।

Adst

कार्यक्रम में विशेष रूप से कोरिया विभाग प्रचार प्रमुख दिनेश सिंह, सह जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख खिलेंद्र वैष्णव, धर्म जागरण प्रांत प्रशासनिक टोली सदस्य ठाकुर राम राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने एकजुटता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन कर ग्रामवासियों का मन मोह लिया।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst