Social Exclusion : भाजपा नेता ने महिला सरपंच को मंच पर पहनाया माला, अब सरपंच परिवार का सामाजिक बहिष्कार! थाने पहुंचा मामला

Social Exclusion : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के हरिगवां गांव में सामाजिक बहिष्कार का मामला सामने आया है। गांव की महिला सरपंच के परिवार ने आरोप लगाया है कि पिछले एक वर्ष से पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जा रहा है।

ads

परिवार का कहना है कि भाजपा नेता द्वारा महिला सरपंच को सार्वजनिक मंच पर माला पहनाए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ। मामले में भाजपा नेता पर पंचायत के विकास कार्यों में उगाही के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायत मिलने के बाद रघुनाथनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Adst

मंच पर सम्मान के बाद शुरू हुआ विवाद

पीड़ित परिवार के अनुसार, एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता मंशाराम साहू ने महिला सरपंच को मंच पर माला पहनाकर सम्मानित किया था। इसके बाद समाज के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया।

एक साल से सामाजिक कार्यक्रमों से दूर रखने का आरोप

परिवार का कहना है कि पिछले वर्ष शपथ ग्रहण के दौरान भाजपा नेता ने उन्हें माला पहनाया था। उसके बाद से ही गांव के सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में उन्हें व परिवार वालों को शामिल नहीं होने दिया जा रहा है। इस दौरान समाज के लोगों ने उनसे दूरी बना ली है, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।

समाज में वापसी के लिए रखीं शर्तें

पीड़ित परिवार का आरोप है कि समाज में दोबारा शामिल करने के लिए उन पर सामाजिक दंड लगाया गया है और कई शर्तें भी रखी गई हैं। परिवार ने इन शर्तों को अनुचित बताते हुए स्वीकार करने से इनकार किया है। इस बात की शिकायत पुलिस को की गई है।

भाजपा नेता पर उगाही के आरोप

थाने में दी गई शिकायत में परिवार ने भाजपा नेता मंशाराम साहू पर पंचायत के विकास कार्यों में उगाही करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

रघुनाथनगर थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

SDM वाड्रफनगर नीरनिधि नन्देहा ने इस संबंध में कहा कि ऐसी शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मिली है। मामले में जांच जारी है और हम नजर बनाए हुए हैं। आगे इस पर आवश्यकता अनुसार कार्रवाई और समझाईश दी जाएगी।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.