Ambikapur News : भ्रष्टाचार और मनमानी की शिकायतों पर कार्रवाई: प्रभारी BEO प्रदीप कुमार राय हटाए गए, जांच पूरी होने तक डीईओ कार्यालय अटैच

Ambikapur News : सरगुजा जिले के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद प्रशासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अंबिकापुर प्रदीप कुमार राय को पद से हटाते हुए जांच पूरी होने तक जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। वहीं उनके स्थान पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ललित कुमार जाटवर को आगामी आदेश तक प्रभारी बीईओ अंबिकापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर सरगुजा द्वारा 6 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी अंबिकापुर में पदस्थ प्रभारी बीईओ प्रदीप कुमार राय के विरुद्ध भ्रष्टाचार, अनियमितता, मनमानी और तानाशाही कार्यशैली की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों की जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी अंबिकापुर तथा जिला पंचायत सरगुजा की उपसंचालक ऋतु साहू की संयुक्त जांच समिति गठित की गई है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि प्रदीप कुमार राय के विरुद्ध इसी प्रकार की शिकायतें उनके लखनपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यकाल के दौरान भी सामने आ चुकी थीं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्हें अस्थायी रूप से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंबिकापुर में कार्य संपादन के लिए आदेशित किया गया है। कलेक्टर के आदेश के तहत सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ललित कुमार जाटवर को अन्य आगामी आदेश तक प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी अंबिकापुर का प्रभार सौंपा गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Ambikapur News : सरगुजा जिले के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद प्रशासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अंबिकापुर प्रदीप कुमार राय को पद से हटाते हुए जांच पूरी होने तक जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। वहीं उनके स्थान पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ललित कुमार जाटवर को आगामी आदेश तक प्रभारी बीईओ अंबिकापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ads
Adst

कलेक्टर सरगुजा द्वारा 6 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी अंबिकापुर में पदस्थ प्रभारी बीईओ प्रदीप कुमार राय के विरुद्ध भ्रष्टाचार, अनियमितता, मनमानी और तानाशाही कार्यशैली की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों की जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी अंबिकापुर तथा जिला पंचायत सरगुजा की उपसंचालक ऋतु साहू की संयुक्त जांच समिति गठित की गई है।

Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

आदेश में उल्लेख किया गया है कि प्रदीप कुमार राय के विरुद्ध इसी प्रकार की शिकायतें उनके लखनपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यकाल के दौरान भी सामने आ चुकी थीं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्हें अस्थायी रूप से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंबिकापुर में कार्य संपादन के लिए आदेशित किया गया है।

कलेक्टर के आदेश के तहत सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ललित कुमार जाटवर को अन्य आगामी आदेश तक प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी अंबिकापुर का प्रभार सौंपा गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Adst
Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst