Anti Paper Leak Bill Passed: लोकसभा ने बुधवार को विपक्ष के जोरदार विरोध और हंगामे के बीच ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ को ध्वनि मत से पारित कर दिया। विधेयक पर लंबी चर्चा और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस के बाद इसे सदन की मंजूरी मिली। चर्चा के दौरान कई बार शोर-शराबे की स्थिति बनी, लेकिन सरकार ने विधेयक को पारित कराने में सफलता हासिल की। विधेयक पारित होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी औपचारिक घोषणा की और सदन की कार्यवाही 30 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
Read More : Andal Land Subsidence: जमीन धंसने से मची तबाही, 1000 लोग प्रभावित, ECL पर उठे सवाल