केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में 36 अलग-अलग देशों से 275 भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया गया है। उन्होंने इसे मोदी सरकार की सख्त नीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का परिणाम बताया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में 36 अलग-अलग देशों से 275 भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया गया है। उन्होंने इसे मोदी सरकार की सख्त नीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का परिणाम बताया।

Amit Shah Big Statement: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार (4 अगस्त 2026) को विदेशों में छिपे भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाने को लेकर केंद्र सरकार की कार्रवाई की जानकारी साझा की। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2019 के बाद से अब तक 274 अपराधियों को विदेशों से वापस लाने में सफलता मिली है। शाह ने कहा कि यह कार्रवाई एक मजबूत और सुरक्षित भारत के विजन के तहत की जा रही है, जिसमें अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया है।

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि चाहे अपराधी दुनिया के किसी भी हिस्से में छिपे हों, भारत अब उन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने 2019 के बाद 274 भगोड़ों की वापसी सुनिश्चित की है।गृहमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए शासन के दौरान हर साल औसतन केवल चार अपराधियों की वापसी हो पाती थी। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने नए कानूनों, आधुनिक संस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए पुरानी व्यवस्थाओं की कमजोरियों को दूर किया है।

शाह ने अपने एक अन्य बयान में बताया कि विदेशों में छिपे अपराधियों को पकड़ने के लिए इंटीग्रेटेड, इंटेलिजेंस आधारित और टेक्नोलॉजी संचालित अभियान शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जांच एजेंसियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर सहयोग बढ़ाया है।उन्होंने बताया कि तीन नए आपराधिक कानूनों में ट्रायल इन एब्सेंटिया यानी आरोपी की गैरमौजूदगी में मुकदमा चलाने का प्रावधान शामिल किया गया है। इसके जरिए न्याय व्यवस्था को फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ाने का अधिकार मिला है।
गृहमंत्री ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत हुई कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस कानून की सख्ती के कारण 17,874 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है, जबकि 18,762 करोड़ रुपये की संपत्ति रिकवर की जा चुकी है।उन्होंने कहा कि भारतपोल जैसे नए डिजिटल सिस्टम ने दुनियाभर की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया है। इसके चलते अब विदेशों में छिपे अपराधियों के लिए बच निकलना मुश्किल हो गया है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी भगोड़े अपराधियों के खिलाफ सरकार की नीति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नया भारत अपराध के खिलाफ लड़ाई में मजबूत इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ रहा है और अब कोई भी अपराधी कानून से बच नहीं सकता।गोयल ने कहा कि पहले अपराधी सिस्टम की कमियों का फायदा उठाकर विदेश भाग जाते थे, लेकिन अब इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन, आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के कारण ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई हो रही है।

पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और अमित शाह के प्रयासों से भारतपोल जैसे आधुनिक ढांचे, मजबूत कानूनों और वैश्विक साझेदारी ने भगोड़ों के खिलाफ कार्रवाई को प्रभावी बनाया है।उन्होंने दावा किया कि 2019 के बाद 274 भगोड़ों की वापसी यह दिखाती है कि सरकार की नीति स्पष्ट है कि कोई भी अपराधी देश की कानून व्यवस्था से बाहर नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि भारत अब अपराधियों को पकड़ने और न्याय दिलाने के लिए पहले से ज्यादा मजबूत व्यवस्था के साथ आगे बढ़ रहा है।
Read More : Lashkar Commander Confession: अज्ञात गनमैन का खौफ, 30 से ज्यादा आतंकियों की मौत का दावा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
