CG IFS Transfer : छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। 8 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची में सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़, कोरिया, अम्बिकापुर, धरमजयगढ़, कटघोरा और बस्तर समेत प्रदेश के कई वन मंडलों में फेरबदल किया गया है। सरगुजा में लोकनाथ पटेल को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) बनाया गया है, जबकि प्रभारी वन संरक्षक कार्य आयोजना वनमंडल सरगुजा का दायित्व प्रभाकर खलखो को सौंपा गया है। वहीं सूरजपुर के वन उप संरक्षक दुलेश्वर प्रसाद साहू को मनेन्द्रगढ़ पदस्थ किया गया है। कई अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर भी भेजा गया है।















