Ambikapur News : अंबिकापुर में लिव-इन रिलेशनशिप में युवक की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी काटा गला

अंबिकापुर के सुभाष नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक मोहन पैकरा की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटा। पुलिस जांच में जुटी।

Ambikapur News : अंबिकापुर गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की खून से लथपथ हालत में लाश मिली। युवक की मौत के बाद उसके साथ रह रही प्रेमिका ने भी अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ads
Adst

10 साल से साथ रह रहे थे प्रेमी-प्रेमिका

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मोहन पैकरा 28 वर्ष निवासी दरिमा के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मोहन पिछले करीब 10 वर्षों से महिमा सिदार 26 वर्ष नाम की एक युवती जो जयनगर जिला सुरजपुर निवासी है के साथ अंबिकापुर सुभाष नगर स्थित किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दोनों लंबे समय से एक साथ रह रहे थे।

Adst

चौखट पर मिली युवक की खून से लथपथ लाश

बुधवार को मकान के दरवाजे की चौखट के पास युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले से जुड़े साक्ष्यों को जुटाना शुरू किया।

प्रेमिका ने भी काट लिया अपना गला

घटना के बाद युवक के साथ रह रही प्रेमिका ने भी कथित तौर पर अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। युवती की हालत को लेकर फिलहाल पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रेमिका के बयान से जांच में नया मोड़

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवती ने पुलिस को बताया है कि उसके प्रेमी मोहन ने खुद अपना गला काट लिया था। प्रेमी को खून से लथपथ देखकर उसने भी कथित तौर पर अपना गला काट लिया। हालांकि, पुलिस इस बयान की पुष्टि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों के आधार पर कर रही है।

Adst

पुलिस ने शुरू की जांच

गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। युवक ने किन परिस्थितियों में अपना गला काटा, इसके पीछे क्या कारण था और युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया—इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल की जांच के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst