Teachers Day Shayari 2026: गुरु के सम्मान में भेजें ये खूबसूरत शायरी, चेहरे पर आएगी मुस्कान

Teachers Day Shayari 2026: शिक्षक दिवस पर अगर आप अपने गुरु या शिक्षक को खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो खूबसूरत शायरी सबसे बेहतर तरीका हो सकती है। यहां आपको ऐसी दिल छू लेने वाली शायरियां मिलेंगी, जिन्हें आप WhatsApp, Facebook और Instagram पर आसानी से शेयर करके अपने शिक्षक का दिन खास बना सकते हैं।

Teachers Day Shayari 2026:  शिक्षक दिवस भारत में हर साल 5 सितंबर को बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाता है। यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। जब वे भारत के राष्ट्रपति बने, तो उनके कुछ छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई। इस पर डॉ. राधाकृष्णन ने कहा, “मेरा जन्मदिन अलग से मनाने के बजाय, यदि इस दिन को शिक्षकों के सम्मान में ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाया जाए, तो यह मेरे लिए गर्व की बात होगी।” तभी से 1962 से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है। इस खास मौके पर लोग अपने चहिते शिक्षकों को गिफ्टर देते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूलों में खास कार्यक्रम का भी आयोजन होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने फेवरेट टीचर को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से शायरी भेज सकते हैं।

ads
Adst

1. जल जाता है वो दिए की तरह,

Adst

कई जीवन रोशन कर जाता है,
कुछ इस तरह से एक शिक्षक,
अपना फर्ज निभाता है।
Happy Teacher’s Day!

2. अंधेरों में जो दीप जलाए,
हर मुश्किल में जो हौसला बढ़ाए,
वही सच्चा गुरु कहलाए,
जो शिष्य को खुद से बेहतर बनाए!
Happy Teacher’s Day!

3. अक्षर-अक्षर हमें सिखाते,
शब्द-शब्द का अर्थ बताते,
कभी प्यार से कभी डांट से,
जीवन जीना हमें सिखाते
Happy Teachers Day!

Adst

4. ज्ञान का दीप जलाकर मन में,
दूर किया अज्ञान का अंधेरा,
आपके मार्गदर्शन से ही संवरा,
हमारे कल का नया सवेरा
Happy Teacher’s Day!

5. गुरु का सम्मान शब्दों में कहां हो पाता है,
उनका एहसान जिंदगी भर साथ निभाता है।
जो अज्ञान के अंधेरे को ज्ञान से मिटा दे,
वही गुरु जीवन को नई दिशा दिखाता है!
Happy Teacher’s Day!

6. किताबों से आगे का ज्ञान दिया,
हर मुश्किल में मुस्कुराने का वरदान दिया,
हमारी छोटी-सी दुनिया को सपनों से सजाया,
गुरुजी, आपने हमें जीने का सही अंदाज सिखाया!
Happy Teacher’s Day!

7. कलम हाथ में थी, मगर लिखना आपने सिखाया,
सपना आंखों में था, मगर उसे पाना आपने सिखाया,
आज जो कुछ भी हैं हम, उसमें आपका योगदान है,
गुरुजी, आपका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है!
Happy Teacher’s Day!

8. मंजिल कितनी भी दूर हो, रास्ता आसान हो जाता है,
जब गुरु का हाथ सिर पर हो तो हर सपना खास हो जाता है।
Happy Teacher’s Day!

Read More : Teachers Day Essay 10 Lines: शिक्षक दिवस पर निबंध, एकबार पढ़ते ही याद होंगी 10 लाइनें

Adst
Chandan Das

Chandan Das

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst