महिलाओं ने एसएसपी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच, षड्यंत्र में शामिल लोगों की भूमिका सामने लाने और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसएसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

Ambikapur News : अंबिकापुर में कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू के साथ हुई कथित मारपीट का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। घटना के करीब दस दिन बाद पीड़ित कांग्रेस नेता की पत्नी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंचीं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि मारपीट की घटना केवल मौके पर मौजूद आरोपियों तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसके पीछे अन्य लोगों की भी भूमिका हो सकती है। ज्ञापन के माध्यम से घटना के कथित षड्यंत्र में शामिल लोगों के नाम प्रथम सूचना में शामिल करने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।

बता दें, 29 अगस्त की रात मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा में कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह सिद्धू के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। शिकायत के बाद मणिपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था। घटना में घायल गुरुप्रीत सिंह सिद्धू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर चोटों का इलाज किया जा रहा है। मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।

पीड़िता गुरुप्रीत कौर सिंह सिद्धू का आरोप है कि घटना की शुरुआत उनके घर के सामने कार रोककर उनके पति से बहसबाजी और दुर्व्यवहार से हुई। इसके बाद आरोपियों ने फोन कर कुछ अन्य लोगों को मौके पर बुलाया और उनके पति के साथ मारपीट की। उनका आरोप है कि जब वह बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई और आरोपी घर के अंदर घुस गए। इस दौरान घर में मौजूद करीब 80 वर्षीय महिला के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने अपने गले से सोने की चेन खींचने का भी आरोप लगाया है।
घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी सामने आई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि हमले के पीछे कुछ प्रभावशाली लोगों की भूमिका की जांच की जानी चाहिए। आवेदन में घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मोबाइल फोन की सीडीआर जांच कराने की मांग भी की गई है।
इधर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा सोनी ने घटना को लेकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह घर में घुसकर महिलाओं और कांग्रेस नेता के साथ मारपीट की गई, उससे क्षेत्र में भय का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को आखिर किसका संरक्षण प्राप्त है, इसकी भी जांच होनी चाहिए।

महिलाओं ने एसएसपी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच, षड्यंत्र में शामिल लोगों की भूमिका सामने लाने और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसएसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.