छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कम्पनीज अंतरक्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में कोरबा पश्चिम ने बिलासपुर को 4-0 से हराकर खिताब जीता। आयुष कुजूर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कम्पनीज अंतरक्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में कोरबा पश्चिम ने बिलासपुर को 4-0 से हराकर खिताब जीता। आयुष कुजूर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।

Ambikapur Football News : सेंट जेवियर स्कूल फुटबॉल ग्राउंड में खेले गए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कम्पनीज अंतरक्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 के फाइनल में कोरबा पश्चिम ने एकतरफा मुकाबले में बिलासपुर को 4-0 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे मुकाबले में कोरबा पश्चिम के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल और शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया। बिलासपुर की टीम उपविजेता रही। कोरबा पश्चिम के आयुष कुजूर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।


फाइनल मुकाबले में कोरबा पश्चिम ने शुरुआत से ही बिलासपुर पर दबाव बनाए रखा। टीम के खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला और लगातार हमलों के जरिए बिलासपुर की रक्षापंक्ति को व्यस्त रखा। कोरबा पश्चिम ने चार गोल दागे, जबकि बिलासपुर की टीम पूरे मैच में एक भी गोल नहीं कर सकी।

विजेता ट्रॉफी कोरबा पश्चिम के कप्तान ख्रीस्तपाल कुजूर ने अपनी टीम के साथ ग्रहण की। वहीं बिलासपुर के कप्तान ए. कृष्णा राव ने उपविजेता ट्रॉफी प्राप्त की।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कोरबा पश्चिम के आयुष कुजूर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वहीं टीम के कप्तान ख्रीस्तपाल कुजूर को गोल्डन बूट अवार्ड दिया गया। बिलासपुर के राकेश राठौर को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार मिला।

प्रतियोगिता के दौरान बिलासपुर टीम के मैनेजर और वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी अनिल कुमार गजघाटे को आजीवन फुटबॉल सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय पावर कम्पनीज फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ पावर कम्पनीज की टीम के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अंतरक्षेत्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 36 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। कैम्प के बाद इनमें से 16 खिलाड़ियों की अंतिम टीम तैयार की जाएगी।
चयनित खिलाड़ियों में जगदलपुर रीजन से ओमप्रकाश, गौरव भास्कर, फणीश गिलहरे, निर्मलेश बघेल और सवालम इल्ला; रायपुर रीजन से वीरेंद्र वर्मा और किशोर वर्मा; रायपुर सेंट्रल से ऐश्वर्य पाठक और अमन सिंह; मड़वा उत्पादन से दिलीप तिग्गा और धनेश्वर बखला शामिल हैं।
अंबिकापुर रीजन से संजय एक्का, शशिभूषण टोप्पो, अजय टोप्पो, आनंद केरकेट्टा और प्रह्लाद नायक का चयन हुआ है। कोरबा पश्चिम से ख्रीस्तपाल कुजूर, अमन किशोर, विपिन टोप्पो, सुनील कुमार, विकास लाल, आयुष कुजूर, उमेश वर्मा, लव कौशिक और सुबेश बघेल चुने गए हैं।
बिलासपुर रीजन से राकेश राठौर, आशीष टोप्पो, सर्वेश प्रधान, संदीप टोप्पो, अंकित मिंज, सुमंत निराला और निर्बोध खलखो; राजनांदगांव से आशीष कुशवाहा, अभिषेक नायडू और कोमल साहू तथा कोरबा पूर्व से राहुल भगत का चयन किया गया है।

समापन समारोह में प्रतियोगिता के संचालन में सहयोग करने वाले वाहन चालकों, सफाई कर्मियों और चिकित्सा सेवा से जुड़े सहयोगियों को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल के जीवेंद्र तिग्गा, समीर तिर्की, अरविंद लकड़ा, दीपचंद और सांगा को भी सम्मान चिन्ह एवं ट्रैक सूट प्रदान किए गए।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं सेंट्रल ऑब्जर्वर मुख्य अभियंता यशवंत शिलेदार, कार्यक्रम अध्यक्ष आवेदन कुजूर, सेंट जेवियर बीएड कॉलेज के प्राचार्य कल्यानुस मिंज एवं प्राचार्य सिरिल तिर्की सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। समापन अवसर पर संचालन समिति के अध्यक्ष आवेदन कुजूर ने प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, खिलाड़ियों, निर्णायकों, सहयोगी संस्थाओं और खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
