Ambikapur News : कथित आपराधिक मामले में ज्ञान तिवारी निलंबित, जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा की कार्रवाई

SEO Description:
अम्बिकापुर में कथित आपराधिक मामले को लेकर कांग्रेस ने ज्ञान तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई, तीन दिन में जवाब नहीं देने पर स्थायी निष्कासन की चेतावनी।

Ambikapur News : सरगुजा जिले की राजनीति में उस समय हलचल बढ़ गई, जब जिला कांग्रेस कमेटी ने गहिरा गुरु विश्वविद्यालय एनएसयूआई प्रभाग, अंबिकापुर पदाधिकारी ज्ञान तिवारी के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने 14 सितंबर 2026 को जारी पत्र में यह कार्रवाई एक कथित गंभीर आपराधिक मामले में उनके नाम सामने आने और कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं मिलने के आधार पर की है।

ads
Adst

जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि विभिन्न समाचार माध्यमों से जानकारी मिली कि ज्ञान तिवारी के विरुद्ध थाना गांधीनगर, अंबिकापुर में एक गंभीर आपराधिक मामले में अपराध दर्ज हुआ है। पत्र में पुलिस प्राथमिकी में लगाए गए कथित आरोपों को महिला विरोधी बताते हुए इन्हें कांग्रेस पार्टी के संविधान, नीतियों और आदर्श आचरण के विपरीत बताया गया है।

Adst

24 घंटे में मांगा गया था जवाब

जिला कांग्रेस कमेटी के पत्र के अनुसार, कथित मामले की जानकारी सामने आने के बाद ज्ञान तिवारी को 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कांग्रेस का कहना है कि निर्धारित समय सीमा में नोटिस का प्रत्युत्तर प्राप्त नहीं हुआ। जवाब नहीं मिलने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्ञान तिवारी को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता, सभी संगठनात्मक पदों और पार्टी के छात्र संगठन से निलंबित करने की कार्रवाई की है।

तीन दिन में जवाब नहीं तो स्थायी निष्कासन

पत्र में कहा गया है कि निलंबन आदेश जारी होने की तारीख से आगामी तीन दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर ज्ञान तिवारी के खिलाफ स्थायी निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।

निलंबन की अवधि के दौरान ज्ञान तिवारी को पार्टी के नाम, बैनर और संगठनात्मक पद का उपयोग किसी भी सार्वजनिक या निजी मंच पर करने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है।

Adst

मोबाइल चैट और वीडियो के नाम पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्र नेता कथित तौर पर मृतका अंतरा शाह जो बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी उसके मोबाइल में कुछ चैट या वीडियो होने की बात कहकर लगातार परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था। बताया जा रहा है कि इस कथित दबाव के कारण छात्रा मानसिक रूप से काफी परेशान थी और उसने आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध जानकारी के आधार पर ज्ञान तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार पुलिस ने ज्ञान तिवारी को आज दोपहर में गिरफ्तार कर लिया।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst