Ambikapur News : 2.39 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

अंबिकापुर में 2.39 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में मां शक्ति स्टील ट्रेडर्स के संचालक सुजीत जायसवाल गिरफ्तार। कोतवाली पुलिस ने गुदरी चौक से आरोपी को पकड़ा।

Ambikapur News : कारोबार में करोड़ों रुपये के लेनदेन के बाद रकम वापस नहीं करने और मांग करने पर कथित रूप से गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने मां शक्ति स्टील ट्रेडर्स के संचालक सुजीत जायसवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को 20 सितंबर 2026 को गुदरी चौक से पकड़ा गया। मामले में शिकायतकर्ता राहुल गोयल ने करीब 2 करोड़ 39 लाख 98 हजार 700 रुपये से जुड़े लेनदेन को लेकर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

ads

कारोबार के नाम पर 4.80 करोड़ रुपये देने का दावा

पुलिस शिकायत के अनुसार, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र निवासी राहुल गोयल जयहनुमान कोलडिपो, मारुति मिनरल्स और जय हनुमान रोडलाइन्स फर्म का संचालन करते हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कारोबारी परिचय के चलते सुजीत जायसवाल निवासी वसुंधरा विहार गोधनपुर ने कारोबार में तत्काल जरूरत बताते हुए रकम मांगी। इसके बाद 13 अगस्त 2021 से 25 नवंबर 2022 के बीच अलग-अलग फर्मों से कुल 4 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये दिए गए।

Adst

शिकायतकर्ता के मुताबिक, जयहनुमान कोलडिपो के लिए 1 करोड़ 78 लाख और मारुति मिनरल्स के लिए 94 लाख रुपये लौटाए गए। इसके बाद भी 2 करोड़ 8 लाख 50 हजार रुपये बकाया रहने का दावा किया गया है।

जमीन और धर्मकांटा देने का आरोप

राहुल गोयल ने आरोप लगाया कि बकाया रकम के बदले उत्तर प्रदेश के दुद्धी स्थित आश्रम मोड़ में जमीन खरीदने की बात कही गई थी। जमीन की रजिस्ट्री कराने और वहां धर्मकांटा लगाने का भरोसा भी दिए जाने का आरोप है। शिकायत के अनुसार, 5 से 11 मार्च 2022 के बीच आहाता व इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में करीब 26 लाख रुपये खर्च किए गए। वहीं 12 जुलाई 2022 को 5 लाख 48 हजार 700 रुपये में धर्मकांटा खरीदने का भी दावा किया गया।

रकम मांगने पर धमकी देने का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि तय समय पर रकम वापस नहीं मिलने पर मांग करने पर कथित रूप से गाली-गलौज की गई और 24 मार्च 2026 को फोन पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने पूरे लेनदेन को कथित छलपूर्वक रकम हासिल करने का मामला बताते हुए दस्तावेजों के साथ पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

Adst

कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया अपराध

अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने 12 जून 2026 को अपराध क्रमांक 0398/2026 दर्ज कर BNS की धारा 318(4), 316(5), 296 और 351(3) के तहत जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई और पतासाजी के बाद सुजीत जायसवाल को गुदरी चौक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले में लेनदेन, दस्तावेजों और शिकायत में लगाए गए अन्य आरोपों की जांच कर रही है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst